Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की प्लेइंग XI की घोषणा, दो खिलाड़ी करने जा रहे हैं डेब्यू 

AUS vs ENG (Image Credit- Twitter X)
AUS vs ENG (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बहुप्रतीक्षित एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में, जो इस समय इंजरी का सामना कर रही, उसमें दो खिलाड़ी डेब्यू करने में सफल रहे हैं। पहले मैच के लिए जेक वेदरल्ड और ब्रेंडन डॉगेट डेब्यू करने में सफल रहे हैं। यह साल 2011 के बाद पहली बार है, जब ऑस्ट्रेलिया टीम में दो खिलाड़ी ने एक साथ डेब्यू किया है।

दूसरी ओर, पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान संभाल रहे स्टीव स्मिथ ने पुष्टि की है कि यह जोड़ी इस महत्वपूर्ण पहले टेस्ट मैच में पदार्पण करेगी। डेविड वाॅर्नर के जनवरी 2024 में लाल गेंद वाले क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से वेदराल्ड उस्मान ख्वाजा के छठे सलामी जोड़ीदार बनने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा इस टीम में शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्नस लाबुशेन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, जिन्हें पिछले कुछ टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन के चलते जगह नहीं मिली थी। इसके अलावा चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ और पांचवें नंबर पर ट्रैविस हेड खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा कैमरन ग्रीन के रूप में टीम में एक ऑलराउंडर मौजूद हैं। तो वहीं, विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क, स्काॅट बोलेंड और ब्रेंडन डॉगेट के हाथ में होगी। इसके अलावा स्पिनर के तौर पर टीम में नाथन लियोन को शामिल किया गया है।

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड।

আরো ताजा खबर

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...

28 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप टीम में कोर्टीन-कोलमैन को शामिल किया गया इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप टीम में टीनएज लेफ्ट-आर्म स्पिनर टिली...

SM Trends: 28 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने मंगलवार (28 अप्रैल) को दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन समारोह...