Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: ‘ट्रैविस हेड को रोकने के लिए खास प्लान तैयार’ ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले बोले ब्राइडन कार्स

Travis Head (Image credit Twitter - X)
Travis Head (Image credit Twitter – X)

एशेज 2025-26 के दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स ने कहा है कि उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड के खिलाफ खास प्लान तैयार कर लिया है। जारी एशेज सीरीज का दूसरा मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

पहले टेस्ट में पर्थ में ट्रैविस हेड की तूफानी शतकीय पारी ने इंग्लैंड को पूरी तरह हिला दिया था। हेड ने तेज बैटिंग करते हुए रन-चेज में शानदार सेंचुरी लगाई और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच सिर्फ दो दिनों में आठ विकेट से जीत लिया। हेड की पारी के बाद इंग्लैंड काफी दबाव में आ गया था।

दूसरी ओर, कार्स ने हेड की पारी की तारीफ करते हुए इंडिया टुडे के हवाले से कहा- वह (ट्रैविस हेड) बहुत ही शानदार पारी थी, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। अगर वह दोबारा ओपनिंग करने आता है, तो हमारे पास उसके लिए तैयार प्लान हैं। हमारा माइंडसेट नहीं बदलेगा। उसने उस दिन कमाल किया था, लेकिन हम अपनी योजनाओं पर कायम रहेंगे।

वुड बाहर, कार्स तैयार, इंग्लैंड करेगी वापसी की कोशिश

इस मैच में स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड की अनुपस्थिति रहने वाली है, और कार्स ने कहा कि अगर टीम को जरूरत होगी तो वह अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि टीम के हर गेंदबाज को अपनी भूमिका पता है।

उन्होंने आगे कहा ‘मैं हर स्थिति के हिसाब से खुद को ढालने के लिए तैयार हूं। यहां पिंक बॉल टेस्ट है, इसलिए अलग समय पर लाइट्स के नीचे गेंदबाजी करनी पड़ सकती है। लेकिन एक गेंदबाजी समूह के रूप में हम स्पष्ट हैं और अपनी भूमिका को भली-भांति समझते हैं।

खैर, इंग्लैंड को पहले टेस्ट में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में मिचेल स्टार्क ने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की और 10 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के बल्लेबाज उनके सामने संघर्ष करते नजर आए।

पहला टेस्ट कम स्कोरिंग वाला मुकाबला था और केवल दो दिन चला। इसके बाद इंग्लैंड ने 29 – 30 नवंबर को प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ 2-दिवसीय अभ्यास मैच खेला जिसे अंग्रेजी टीम ने आठ विकेट से जीता। अब ब्रिस्बेन में यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड ट्रैविस हेड के खतरे से कैसे निपटता है और श्रृंखला में वापसी कर पाता है या नहीं?

আরো ताजा खबर

27 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के...

LSG vs KKR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 38वें मैच में, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, मुकाबला...

IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया 

Rinku Singh (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 38वां मैच खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर...

Video of the Day: मोहसिन खान का कहर, 5 विकेट लेकर KKR की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त

Mohsin Khan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मोहसिन खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले...