Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: अगर पर्थ टेस्ट मैच से पैट कमिंस बाहर होते हैं, तो मैच इंग्लैंड के पक्ष में होगा: हैरी ब्रूक

Pat Cummins and Harry Brook (Image Credit- Twitter X)
Pat Cummins and Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के नए-नवेले कप्तान हैरी ब्रूक ने हाल में ही एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को लेकर अपना पक्ष रखा है। ब्रूक ने कहा है कि अगर पर्थ टेस्ट मैच से पैट कमिंस बाहर होते हैं, तो यह मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में जा सकता है।

गौरतलब है कि 26 वर्षीय ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की है और 30 टेस्ट मैचों में 57.55 की औसत से 2820 रन बनाए हैं। हालाँकि, उनकी सबसे बड़ी चुनौती अभी बाकी है, क्योंकि पूर्व विश्व टेस्ट चैंपियन ने उनके लिए खास योजनाएँ बनाई होंगी।

साथ ही इस बात की संभावना है कि इस समय इंजरी से रिकवरी कर रहे कमिंस, एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच से बाहर भी हो जाएं। इन खबरों के बीच हैरी ब्रूक ने अपना पक्ष रखा है।

हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा बयान

टोयोटा के साथ साझेदारी में पीसीए अवाॅर्ड सेरेमनी में हैरी ब्रूक ने कहा- वह (पैट कमिंस) एक अद्भुत गेंदबाज हैं और कई सालों से हैं। वह तेज गति और स्किल के साथ गेंदबाजी करते हैं। पहले मैच में उनके टीम से बाहर होने के बाद, जैसा कि हमने देखा है, उम्मीद है कि यह हमारे पक्ष में होगा, लेकिन हम किसी को हल्के में नहीं ले सकते हैं।

ब्रूक ने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूँ। मुझे पता है कि यह एक बड़ी बात है, लेकिन मैं अभी भी उस भारत सीरीज को भूलने की कोशिश कर रहा हूँ। उसका हिस्सा होना बहुत अच्छा था, 25 में से 25 दिन खेलना बहुत बड़ी बात थी। वह अब तक की सबसे रोमांचक सीरीज थी जिसका मैंने हिस्सा रहा हूँ। अगर एशेज उससे भी ज्यादा हो जाए, तो मुझे बहुत खुशी होगी।

एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बैथेल, हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग, मार्क वुड।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...