Skip to main content

ताजा खबर

Arshdeep Singh ने रचा इतिहास, बुमराह-भुवी को पीछे छोड़ बने सबसे सफल गेंदबाज

Arsdheep Singh (Photo Source: X)

59 मैचों में 92 विकेट, अर्शदीप सिंह ने बुधवार, 13 नवंबर को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में इतिहास रच दिया। वो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीसरे हाई स्कोरिंग थ्रिलर मैच में भारत के 219 रन को डिफेंड करने के दौरान 39 रन देकर तीन विकेट लिए।

सेंचुरियन में 3 विकेट चटकाने के साथ अर्शदीप भारत के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन गए, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह से पहले ये काम भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने किया था। भुवी ने 87 मैचों में 90 विकेट झटके थे, जबकि अर्शदीप सिंह महज 59 मैचों में 92 विकेट ले चुके हैं।

वहीं, जसप्रीत बुमराह ने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए 89 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 70 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं। इस तरह अर्शदीप ने दोनों गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट निकाले हैं।

ऐसे में अर्शदीप सिंह जल्द ही इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ सकते हैं। इस फॉर्मेट में पांच विकेट लेने के साथ ही वे भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज से सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। इन सभी गेंदबाजों को मुकाबले अर्शदीप सिंह ने कम मैचों में ये उपलब्धि अपने नाम की है। इस सीरीज में अर्शदीप 5 अब तक पांच विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती को मिले हैं। वे 10 विकेट निकाल चुके हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट

96 – युजवेंद्र चहल, 80 मैचों में

92 -अर्शदीप सिंह, 59 मैचों में

90 – भुवनेश्वर कुमार, 87 मैचों में

89 -जसप्रीत बुमराह, 70 मैचों में

আরো ताजा खबर

12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज इंग्लैंड और भारत...

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...