Skip to main content

ताजा खबर

Arshdeep Singh ने जीता ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, साल 2024 तेज गेंदबाज के लिए रहा था शानदार

Arshdeep Singh ने जीता ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड साल 2024 तेज गेंदबाज के लिए रहा था शानदार

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए साल 2024 शानदार रहा। उसी शानदार प्रदर्शन के बदौलत अर्शदीप ने आईसीसी मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड अपने नाम किया। इस अवॉर्ड के लिए कुल चार प्लेयर्स रेस में थे। 25 वर्षीय अर्शदीप ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बैटर ट्रैविस हेड और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया।

युवा भारतीय तेज गेंदबाज ने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन किया। अर्शदीप ने 2024 में 18 टी20 मैचों में 36 विकेट चटकाए। वह सबसे छोटे फॉर्मेट भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सिर्फ चार खिलाड़ियों ने 2024 में अर्शदीप से ज्यादा विकेट लिए। उनसे आगे सऊदी अरब के उस्मान नजीब (38), श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (38), यूएई के जुनैद सिद्दीकी (40) और हॉन्ग कॉन्ग के एहसान खान (46) रहे।

साल 2024 Arshdeep Singh के लिए रहा शानदार

अर्शदीप ने 2024 में 15.31 की औसत से विकेट लिए। उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवरों में ज्यादातर गेंदबाजी करने के बावजूद साल का अंत 7.49 के इकॉनमी रेट के साथ किया। उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट 10.80 का रहा। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने टूर्मामेंट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक 17 विकेट लिए और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने 11 साल का आईसीसी खिताबी सूखा समाप्त किया था।

अर्शदीप सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में शानदार गेंदबाजी की । उन्होंने चार ओवरों में 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह उनका टी20 इंटरनेशनल करियर में बेस्ट बॉलिंग फिगर है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी प्रभावी गेंदबाजी की थी।

अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में चार ओवर के स्पेल में महज 20 रन खर्च किए और दो अहम विकेट चटकाए। अर्शदीप को मेंस टी20 ऑफ द ईयर 2024 टीम में भी चुना गया है।

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस के पास ‘दो आंद्रे रसेल’ जैसे खिलाड़ी, फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है,...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...