
अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के तेज गेंदबाजी अटैक को लीड करेंगे। यह मुकाबला 25 जनवरी, शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के दूसरे मैच के दौरान, 25 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के पास एक इतिहास रचने का मौका मिलेगा। अगर अर्शदीप, जिनके नाम अब तक खेले गए 61 टी20I में 97 विकेट हैं, कम से कम तीन विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे तेज तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
फिलहाल टी20 में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के स्टार हारिस रऊफ के नाम है। रऊफ ने 71वें मैच में अपना 100वां T20I विकेट लिया था। T20I में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के प्रमुख स्पिनर राशिद खान के पास है। राशिद ने अपने 53वें मैच में 100 विकेट का आंकड़ा पार किया।
अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में दो विकेट लिए, जो बुधवार, 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में खेला गया था। दो विकेट लेने के साथ उन्होंने युजवेंद्र चहल के 96 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने और T20I में भारत के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने में मदद की। चहल, जिन्होंने आखिरी बार भारत के लिए अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेला था, वो अब तक खेले गए 80 मैचों में 96 विकेट ले चुके हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज
अर्शदीप सिंह- 97
युजवेंद्र चहल- 96
हार्दिक पांड्या- 91
भुवनेश्वर कुमार- 90
जसप्रीत बुमराह- 89
T20I में सबसे तेज 100 विकेट (तेज गेंदबाज)
हारिस रऊफ (पाकिस्तान)- 71
मार्क अडायर (आयरलैंड) – 72
बिलाल खान (ओमान)- 72
शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान)- 74
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) – 76
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) – 81
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

