Skip to main content

ताजा खबर

Arshdeep of ball-tampering: अर्शदीप सिंह पर लगा बड़ा आरोप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉल के साथ किया….

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

Arshdeep of ball-tampering: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने अपने आखिरी सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हरा दिया था। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में शानदार एंट्री की। इस मैच में भारत ने ऐसा प्रदर्शन किया कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पिछले दो फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।

एक तरफ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने का जश्न मना रही है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का बयान वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत पर भारत पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इंजमाम-उल-हक ने पाकिस्तान के स्पोर्ट्स 24 न्यूज से बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीत नियमों को तोड़कर हासिल की गई।

उनका मानना ​​है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गेंद से छेड़छाड़ की। इंजमाम का कहना है कि भारत ने गेंद से छेड़छाड़ की है। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व क्रिकेटर सलीम मलिक भी इंजमाम की बातों का समर्थन करते दिखे।

क्या है मामला?

इंजमाम-उल-हक ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा-

”जब अर्शदीप सिंह 15वां ओवर डाल रहे थे तो गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। नई गेंद के साथ रिवर्स स्विंग काफी जल्दी है। 15वें ओवर से गेंद रिवर्स स्विंग होने लगी, जिसका मतलब था कि 12वें-13वें ओवर तक गेंद रिवर्स स्विंग तक बना दी गई थी। उन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। हम भी जानते हैं कि रिवर्स स्विंग कैसे होती है।”

“अंपायरों को अपनी आंखें खुली रखनी चाहिए थीं और पूरा ध्यान देना चाहिए था। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया होता तो अराजकता फैल जाती.”

Inzamam Ul Haq said, “Arshdeep Singh’s balls were swinging, something was done to the ball by India”. pic.twitter.com/63m1YoW7RE

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 26, 2024

अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह गेंद से इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में हैं। अर्शदीप सिंह अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में कुल 15 विकेट हास‍िल किए हैं। अर्शदीप, फजलहक फारुकी (16 विकेट) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ख‍िलाड़ी हैं।  22 वर्षीय के अर्शदीप ने 3/37 का स्पेल कर ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...