Skip to main content

ताजा खबर

Alzarri Joseph: कप्तान पर गुस्सा करना अल्जारी जोसेफ को पड़ा भारी, विंडीज बोर्ड ने लगाया बैन

Alzarri Joseph (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने शुक्रवार, 8 नवंबर को अपने टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर दो मैच का बैन लगाया है। बुधवार, 6 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में कप्तान से गुस्सा होकर अल्जारी जोसेफ मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे। ऐसे में टीम को कुछ समय तक 10 खिलाड़ियों के साथ ही फील्डिंग करनी पड़ी थी।

हालांकि कुछ देर बार जोसेफ वापस आए और उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर पूरे किए। लेकिन जोसेफ की इस हरकत से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी काफी नाराज नजर आए और उन्होंने तेज गेंदबाज पर बैन लगाया है, ताकि युवा क्रिकेटरों को भी इससे सबक मिल सके और वो भविष्य में ऐसी गलती न करें।

यह घटना इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में हुई। विंडीज कप्तान शाई होप ने जो फिल्ड सेट की थी उससे जोसेफ खुश नहीं थे। जोसेफ के कहने पर भी जब कप्तान ने फील्डिंग नहीं बदली तो गेंदबाज गुस्सा हो गया। गुस्से में उन्होंने तेज तर्रार गेंदबाजी करना शुरू कर दी और ओवर में बिना कोई रन दिए विकेट भी लिया। जैसे ही ओवर पूरा हुआ तो वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए।

Alzarri Joseph ने अपने हरकत के लिए मांगी माफ़ी

CWI के बयान में अल्जारी जोसेफ ने कहा, “मैं मानता हूं कि मेरे जुनून ने मुझे सबसे बेहतर बना दिया। मैंने कप्तान शाई होप और अपने साथियों और प्रबंधन से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी है। मैं वेस्टइंडीज के प्रशंसकों से भी अपनी हार्दिक माफी मांगता हूं। मैं समझता हूं कि निर्णय में थोड़ी सी भी चूक का दूरगामी प्रभाव हो सकता है और मुझे हुई किसी भी निराशा के लिए गहरा खेद है।”

वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जोसेफ की हरकतें अस्वीकार्य थीं। शुक्रवार को बोर्ड ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा कि जोसेफ का आचरण अपेक्षित मानकों से कमतर था। आपको बता दें कि, वेस्टइंडीज ने आखिरी वनडे 8 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...