Skip to main content

ताजा खबर

Ajinkya Rahane: महाराष्ट्र की सरकार ने सुनील गावस्कर से जमीन छीनकर अजिंक्य रहाणे को सौंपी; पढ़ें क्या है मामला?

Ajinkya Rahane: महाराष्ट्र की सरकार ने सुनील गावस्कर से जमीन छीनकर अजिंक्य रहाणे को सौंपी; पढ़ें क्या है मामला?

Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने सोमवार को अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक विश्व स्तरीय खेल परिसर (Sports Complex) विकसित करने के लिए 2,000 वर्ग मीटर जमीन के पट्टे को मंजूरी दे दी।

अजिंक्य रहाणे ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि, 1988 में यह प्लॉट महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को एक इनडोर ट्रेनिंग अकादमी स्थापित करने के लिए दिया गया था।

सरकार ने सुनील गावस्कर से प्लॉट क्यों छीना?

एक कैबिनेट नोट में कहा गया है कि गावस्कर को सबसे पहले 36 साल पहले एक इनडोर क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी विकसित करने के लिए प्लॉट आवंटित किया गया था। विकास न होने के कारण सरकार ने यह भूखंड वापस ले लिया। सरकार ने कहा है कि प्लॉट की हालत खराब है क्योंकि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग इस प्लॉट का इस्तेमाल गलत कामों के लिए कर रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे ने सरकार को धन्यवाद दिया

अजिंक्य रहाणे को 30 साल के लिए लीज पर मिली जमीन

एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने क्रिकेटर अजिंक्य मधुकर रहाणे को मॉर्डन खेल सुविधा विकसित करने के लिए 30 साल की लीज पर जमीन देने के राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रहाणे को प्लॉट लीज पर देने का प्रस्ताव म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसे मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी थी। ‘सुनील गावस्कर क्रिकेट फाउंडेशन ट्रस्ट’ को दिया गया प्लॉट मई 2022 में राज्य सरकार को वापस कर दिया गया।

प्राइम लोकेशन के बावजूद नहीं बनी अकादमी 

2021 में महाराष्ट्र सरकार के आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने खुलासा किया था कि  सुनील गावस्कर ने अकादमी के लिए कोई काम नहीं किया है। प्राइम लोकेशन होने के बावजूद वहां कोई अच्छी क्रिकेट अकादमी नहीं बन पाई है।

सुनील गावस्कर टीम इंडिया के महान क्रिकेटरों में से एक हैं। भारत के लिए 125 टेस्ट और 108 एकदिवसीय मैचों में क्रमशः 10122 और 3092 रन बनाए। लंबे समय तक गावस्कर के नाम टेस्ट में सर्वाधिक 34 शतक लगाने का रिकॉर्ड था, जिसे बाद में सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...