
Agha Salman (Image Credit- Twitter/X)
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस बार चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है। गौरतलब है कि देश में टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जब पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
साल 1996 के वर्ल्ड कप के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। हालांकि, भारत द्वारा पाकिस्तान की यात्रा ना करने के बाद, आईसीसी ने हाइब्रिड माॅडल के तहत टूर्नामेंट का शेड्यलू जारी किया है। भारत अपने मैच दुबई में खेलती हुई नजर आएगी।
दूसरी ओर, 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर व उपकप्तान आगा सलमान (Agha Salman) का बड़ा बयान सामने आया है। हरफनमौला खिलाड़ी ने पाकिस्तान द्वारा टूर्नामेंट जीतने की संभावनाओं पर विचार किया है।
Agha Salman ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में चैंपियंस ट्राॅफी के शुरू होने से पहले आगा सलामान ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा- हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार हैं, क्योंकि हमने अभी एक लंबा सीजन पूरा किया है और आगे एक और लंबा सीजन है। हमारी तैयारी पुख्ता है और हमारी संभावना प्रबल है।
सलमान ने आगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हुए युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम अयूब की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा- रिपोर्ट्स की मानें तो सैम अयूब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ठीक हो जाएंगे। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।
बता दें कि हाल में ही जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, तो उस समय सैम अयूब ने पाकिस्तानी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। देखने लायक बात होगी कि क्या उन्हें चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह मिलती है या नहीं?
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर
6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

