Skip to main content

ताजा खबर

Afghanistan Coch: टीम इंडिया के दिग्गज कोच देंगे अब अफगानिस्तान को ट्रेनिंग, जानें कौन है वह?

Afghanistan Coch: टीम इंडिया के दिग्गज कोच देंगे अब अफगानिस्तान को ट्रेनिंग, जानें कौन है वह?

R Sridhar (Source X)

R Sridhar becomes assistant coach of Afghanistan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज को टूर्नामेंट से बाहर किया था, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

इस दमदार प्रदर्शन में कोचों की अहम भूमिका रही है। दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा दी गई कोचिंग से अफगानिस्तान को काफी फायदा हुआ है। इस बीच एक और दिग्गज कोच टीम से जुड़ने जा रहा है।

अफगानिस्तान टीम को कोचिंग देंगे आर श्रीधर, बनाए गए असिस्टेंट कोच 

टीम के मुख्य कोच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट हैं। अब अफगान टीम में श्रीधर, ट्रॉट की सहायक कोच के भूमिका में नजर आएंगे। जी हाँ, भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अफगानिस्तान का सहायक कोच चुना गया है।

आर श्रीधर 2014 से 2021 तक भारतीय टीम के फील्डिंग कोच थे। उनके मार्गदर्शन में खेलते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फील्डिंग का स्तर बहुत ऊँचा था और बोर्ड को भी उनका काम काफी पसंद आया था।

इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स टीम के लिए गेंदबाजी कोच की भूमिका भी निभाई है। इसलिए उनके पास गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग की कोचिंग का भी अच्छा अनुभव है।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान टीम के सहायक कोच रहेंगे आर श्रीधर 

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच 9 से 13 सितंबर से एकमात्र टेस्ट मैच होने वाला है। यह मैच भारत में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी। आर श्रीधर इन दोनों सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम के सहायक कोच होंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी। इस बीच इस सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो हाथ करती नजर आएगी। इसी सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...