Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अजीब तरह से रनआउट हुए रहमत शाह, वायरल हुई वीडियो 

AFG vs SA साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अजीब तरह से रनआउट हुए रहमत शाह वायरल हुई वीडियो

Afghanistan vs South Africa, 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (AFG vs SA) के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज 22 सितंबर को दोनों टीमों के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जा रहा है।

बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान की पारी के दौरान बल्लेबाज रहमत शाह बेहद ही अजीब तरह से नाॅन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट हुए हैं। रहमत के आउट होने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना मैच में अफगानिस्तान की पारी के 9वें ओवर में देखने को मिली।

इस ओवर में स्ट्राइक पर मौजूद रहमनुल्लाह गुरबाज ने लुंगी एंगीडी के खिलाफ एक शाॅट सामने की ओर खेला, जो रहमत के कंधे से लगकर सीधे विकेट में जा लगा। इसके बाद रनआउट की अपील गेंदबाज ने की और रिव्यू में साफ पता चला कि रहमत रनआउट हो गए हैं। वह मुकाबले में दुर्भाग्यवश मात्र 1 रन बनाकर रनआउट हो गए।

देखें किस तरह आउट हुए रहमत शाह

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 169 रनों पर समेटा

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मुकाबले में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला टीम के लिए एकदम गलत साबित हुआ, क्योंकि पूरी अफगान टीम साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के सामने 34 ओवर में मात्र 169 रनों पर सिमट गई।

अफगान टीम के लिए सिर्फ सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज 89 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे, तो अलाह गजनफर 31* रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाया। तो वहीं साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए लुंगी एंगीडी, नकाबा पीटर और एंडिले फेलुकवायो को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा बिजाॅर्न फाॅर्च्यून को 1 विकेट मिला।

देखने लायक बात होगी कि साउथ अफ्रीका इस टारगेट को कितनी जल्दी हासिल कर पाती है। हालांकि, अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के पहले दो मैचों को अपने नाम कर, पहले ही वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...

क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें

Kavya Maran Anirudh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस...

Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच आज 28 जून, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों...