Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs SA: दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, दर्ज की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

AFG vs SA: दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, दर्ज की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत
AFG vs SA (Photo Source: X)हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने कल दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अफगानी टीम ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में धोकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। बता दें, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज यूएई में खेली जा रही है।

सीरीज का पहला मैच जीतकर अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत दर्ज की थी, अब दूसरे वनडे में भी अफ्रीकी टीम को धूल चटाकर अफगानी टीम ने इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने शारजाह में खेले गए दूसरे वनडे में 177 रनों से जीत दर्ज की, यह उनके वनडे क्रिकेट इतिहास की भी सबसे बड़ी जीत है।

AFG vs SA: दूसरे वनडे मैच का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बोर्ड पर लगाए। इस मैच में गुरबाज ने अपने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ते हुए 110 गेंदों पर 10 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रहमत शाह (50) और अजमतुल्लाह उमरजई (86) ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को 300 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे 34.2 ओवर में मात्र 134 रनों पर ढेर हो गई। कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया, वहीं 5 बल्लेबाज तो सिंगल डिजिट पर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के टॉप स्कोरर कप्तान टेंबा बावुमा रहे जिन्होंने 38 रनों की पारी खेली।

वहीं अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में राशिद खान चमके, जिन्होंने मात्र 19 रन खर्च कर 5 विकेट लिए। उनके अलावा नांगेयालिया खारोटे को भी 4 सफलताएं मिली। राशिद खान को उनकी उम्दा गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

আরো ताजा खबर

पंजाब किंग्स बनी दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली IPL टीम, आरसीबी को छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने साल 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। PBKS को गूगल की टॉप 5...

IPL’s Clutch Players: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन

IPL’s clutch masters (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक और लोकप्रिय टी20 लीग है, जहां मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरे होते...

आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां पर ठोका जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter/X) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान आईसीसी नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन...

वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter/X) 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। गूगल...