Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले अश्विन ने अफगानिस्तान को दिया जीत का मूलमंत्र, पढ़ें बड़ी खबर 

Afghanistan Test Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (AFG vs NZ) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अफगानिस्तान पहली बार कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी।

इस एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर क्रिकेट जगत में लगातार बयानबाजी हो रही है। तो वहीं अब इसमें नया नाम भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) का जुड़ गया है। बता दें कि अश्विन का कहना है कि अगर अफगानिस्तान को कीवी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल करनी है, तो उसे अपनी बल्लेबाजी पर विशेष तौर पर ध्यान देना होगा।

अश्विन ने अफगानिस्तान को दिया जीत का मूलमंत्र

बता दें कि अफगानिस्तान के न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अश्विन ने कहा- यह एकमात्र टेस्ट देखना मजेदार होगा। हम जानते हैं कि अफगानिस्तान अद्भुत टैलेंट पैदा करता है, लेकिन जिस दृढ़ता और स्थिरता की उन्हें जरूरत है, वह उनका बल्लेबाजी विभाग होगा। उनके पास इब्राहिम जादरान और रहमत शाह के रूप में क्लास है, लेकिन इसका अनुसरण करने के लिए और कोई नहीं है।

यही कारण है कि मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि युवा रियाज हसन और बाहिर शाह क्या पेश करते हैं। वे दोनों होनहार हैं और उनका फर्स्ट क्लास में औसत 55 से अधिक है। भारत के मजबूत भविष्य के लिए जैसे संकेत 2000 के दशक में देखने को मिले थे, जब युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ अंडर 19 से टीम में आए थे। यही कारण है कि ये 2 खिलाड़ी अफगानिस्तान को पीक दे सकते हैं कि वह अगले एक दशक में क्या हासिल कर सकता है।

देखें अश्विन की यह पोस्ट

This one off Test will be fun to watch.

We know Afghanistan produce insane talent but the one area of solidity and stability they need is from their batting department.

They have Ibrahim Zadran and Rahmat shah oozing class but not much else to follow, and that is why I am… pic.twitter.com/e6REqHdMsI

— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) September 7, 2024

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, खलील अहमद।

আরো ताजा खबर

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा...

IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Titans Pacer Prasidh Krishna Likely to Join Delhi Capitals for IPL 2027: Reports (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा...

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...

NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर 7 दिन के स्टैंड-डाउन पर

NZ vs IND: Lockie Ferguson and Blair Tickner Sidelined Against India (image via getty) भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम स्टेजेस से पहले न्यूजीलैंड को गेंदबाजी के मोर्चे पर...