Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X)
AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ऐतिहासिक रूप से पहली अफगानिस्तान किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की मेजबानी करने वाली है।

तीन मैचों की इस टी20 सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। खैर, आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी हर वो अहम जानकारी जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए:

AFG vs IND 2026: Full Schedule, Venues, Dates, and Time

मैच  तारीख  समय  वेन्यू
पहला टी20आई सितंबर 13, 2026 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा टी20आई सितंबर 15, 2026 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा टी20आई सितंबर 17, 2026 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

AFG vs IND 2026: टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का पूरा स्क्वाॅड

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल्ला अहमदजई, अजमतुल्लाह उमरजई, दरविश रसूली, फजलहक फारूकी, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नांगेयालिया खारोटे, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, नूर उल रहमान, राशिद खान, सेदिकुल्लाह अटल

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

AFG vs IND 2026: Broadcast and Live Streaming Details

अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाली T20I सीरीज, जो 13 सितंबर, 2026 को शुरू होगी, उसे खास तौर पर FanCode के मोबाइल ऐप (वेब ​​यूजर्स के लिए) और एप्लीकेशन (Android और iOS यूजर्स के लिए) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक सीरीज के लिए लीनियर ब्रॉडकास्ट पार्टनर की पुष्टि नहीं की है, और TV ब्रॉडकास्ट के बारे में जानकारी उपलब्ध होने पर यहां अपडेट कर दी जाएगी। हालांकि, डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फैंस मैच का लाइव आनंद ले पाएंगे।

ये भी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2026: क्या इस बार भी ट्राॅफी को लेकर ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? फाइनल को लेकर किया ये फैसला

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...

‘पाकिस्तान महिला एशिया कप की सबसे अच्छी टीम है’ 55 रन पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तानी कोच वहाब रियाज ने दिया बेतुका बयान

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X) Wahab Riaz made a surprising statement: पाकिस्तान महिला टीम के हेड कोच वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने भारत के खिलाफ टीम की शर्मनाक...