

अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं, अब जारी सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोटला मैदान पर खेला जाएगा।
दूसरी ओर, भारत में भारत की मेजबानी कर रही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को पहले दो टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मैन इन ब्लू ने 13 और 15 सितंबर को हुए टी20 मुकाबले में 7-7 विकेट से जीत हासिल की और तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
अब जबकि भारत ने टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। ऐसे में तीसरे टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की गुंजाइश है। अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन की जगह, भारतीय मैनजमेंट 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकता है।
टीम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी के चलते सैमसन ओपनिंग में बने रह सकते हैं। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में अनुभवी जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। तो वहीं, अफगानिस्तान की टीम मजबूती से उसी प्लेइंग इलेवन के साथ बने रह सकती है।
AFG vs IND 2026: मैच डिटेल्स
| मैच | अफगानिस्तान बनाम भारत, तीसरा T20I, अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 |
| तारीख और समय (IST) | गुरुवार, 17 सितंबर, शाम 7:30 बजे |
| वेन्यू | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| ब्राॅडकास्टिंग और लाइन स्ट्रीमिंग डिटेल्स | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड (ऐप और वेबसाइट) |
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान (AFG): इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीद उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी
भारत (IND): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह/यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें – चीफ सेलेक्टर के पद से विदा हो सकते हैं अजीत अगरकर, वेस्टइंडीज दौरे की चयन बैठक हो सकती है आखिरी: रिपोर्ट
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती
संजय मांजरेकर ने भारतीय टीमों पर जताया भरोसा, Asian Games में गोल्ड की उम्मीद

