Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs BAN, 2nd ODI Match Prediction: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मैच में कौन मारेगा बाजी?

AFG vs BAN (Photo Source: Getty Images)

AFG vs BAN, 2nd ODI Match Preview (मैच प्रीव्यू):

अफगानिस्तान (Afghanistan) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 235 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने 92 गेंदों में 52 और मोहम्मद नबी ने 79 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली थी। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद ने 4-4 विकेट लिए थे।

बांग्लादेश की टीम 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34.3 ओवरों में 143 रनों पर ऑलआउट हो गई और अफगानिस्तान ने 92 रनों से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 68 गेंदों में सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए अल्लाह गजनफर ने 6 विकेट चटकाए थे।

Match Details (अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, दूसरा वनडे
वेन्यू
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय
8 नवंबर, दोपहर 3ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
फैनकोड एप और वेबसाइट

AFG vs BAN Head-to-Head Records ODI (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच
17
अफगानिस्तान ने जीते
07
बांग्लादेश ने जीते
10
नो रिजल्ट
00
टाई
00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। मिडिल ओवरों में यहां स्पिनरों को अच्छी मदद मिलती है। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही हो सकता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

अफगानिस्तान (Afghanistan):

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अटल, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, फजलहक फारूकी, अल्लाह गजनफर

बांग्लादेश (Bangladesh):

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हर्दोय, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

यहां देखें- Afghanistan vs Bangladesh, 2nd ODI Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- रहमानुल्लाह गुरबाज

रहमानुल्लाह गुरबाज ने पहले वनडे मैच में 7 गेंदों में 5 रन की पारी खेली थी। वह दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- अल्लाह गजनफर

अल्लाह गजनफर ने पिछले मैच में 6.3 ओवरों में 26 रन देकर 6 विकेट झटके थे। वह दूसरे वनडे में भी फॉर्म बरकरार रख सकते हैं।

AFG vs BAN, 2nd ODI Today’s Match Prediction: अफगानिस्तान की टीम दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 230-240

अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 180-190

अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...