Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs BAN: नांग्याल खारोटी ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से जीत लिया तमाम फैंस का दिल, जाकिर हसन को किया रनआउट, आप भी देखें वीडियो

AFG vs BAN (Pic Source-X)

इस समय बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

मैच के दौरान अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी नांग्याल खारोटी ने शानदार फील्डिंग करते हुए बांग्लादेश के जाकिर हसन को रनआउट किया। उनकी इस फील्डिंग की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है। यह सब देखने को मिला बांग्लादेश की पारी के 11वें ओवर में। अजमतउल्लाह ओमरजाई की गेंद को Towhid Hridoy ने काफी अच्छी तरह से खेला जिसके बाद बांग्लादेश के दोनों खिलाड़ी रन लेने के लिए भागे।

हालांकि इतनी देर में नांग्याल खारोटी ने गेंद पकड़ी और नॉन स्ट्राइकर छोर की ओर गेंद फेंक कर जाकिर हसन को रनआउट किया। जाकिर हसन तीसरे वनडे मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

यह रही वीडियो:

A huge mix-up and Nangeyalia Kharote makes no mistake as his direct hit sends Zakir Hasan back to the pavilion! 🎯#AFGvBANonFanCode pic.twitter.com/Qrbij9U3I3

— FanCode (@FanCode) November 11, 2024

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 244 रन बनाए

तीसरे वनडे में भी अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 244 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की तूफानी पारी खेली। महमूदुल्लाह ने अपनी इस पारी के दौरान अफगानिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

महमुदुल्लाह के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 66 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 145 रनों की शानदार साझेदारी भी की। सौम्या सरकार ने 24 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अजमतउल्लाह ओमरजाई ने सात ओवर में 37 रन देकर चार विकेट झटके। अगर अफगानिस्तान को यह मैच और सीरीज अपने नाम करनी है तो उन्हें 50 ओवर में 245 रन बनाने होंगे।

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान देना होगा। वहीं बांग्लादेश को अगर यह सीरीज जीतनी है तो उन्हें घातक गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...