Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs BAN: इमोन-तंजीद की धमाकेदार फिफ्टी से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

 Emon, Tanzid (Image Credit - Twitter X)
Emon, Tanzid (Image Credit – Twitter X)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

यह मैच शारजाह में गुरुवार को खेला गया, जहां पर्वेज हुसैन इमोन और तंजिद हसन की अर्धशतकीय पारियों ने बांग्लादेश की जीत की नींव रखी, जबकि अंत में नुरुल हसन और रिशाद हुसैन की साझेदारी ने टीम को लक्ष्य तक पहुँचा दिया।

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत ठीक रही लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इब्राहिम जादरान ने तीन चौके लगाए लेकिन नासुम अहमद ने उन्हें पावरप्ले में ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सिदीकुल्लाह अतल और दरवेश रसूली भी जल्दी आउट हो गए और पावरप्ले तक स्कोर 33/3 हो गया।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए और अच्छी लय में दिखे, लेकिन उनके आउट होते ही टीम फिर दबाव में आ गई। मोहम्मद नबी ने एक बार फिर उपयोगी पारी खेलते हुए 25 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल थे।

शरफुद्दीन अशरफ ने भी 12 गेंदों पर नाबाद 17 रन जोड़े और अफगानिस्तान का स्कोर 20 ओवर में 151/9 तक पहुँचाया। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान और नासुम अहमद ने रन रोककर दबाव बनाए रखा।

152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहतरीन रही। पर्वेज हुसैन इमोन और तंजिद हसन ने मिलकर अफगान गेंदबाजो को शुरू से ही दबाव में रखा। पाँचवें ओवर में इमोन ने मोहम्मद नबी की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े और इसके बाद रनगति तेज हो गई।

दसवें ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर 95/0 था। इमोन ने 35 गेंदों में और तंजिद ने 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने मिलकर 109 रन की साझेदारी की, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में बांग्लादेश की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही।

राशिद खान का जादू और बांग्लादेश की वापसी

जब मैच पूरी तरह बांग्लादेश की पकड़ में दिख रहा था, तभी अफगान कप्तान राशिद खान ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। उन्होंने पहले ही ओवर में सैफ हसन और तंजिद हसन को आउट किया, फिर जकर अली और शमीम हुसैन को भी चलता किया। उनके 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट ने अफगानिस्तान को मैच में वापस ला दिया।

लेकिन अंत में नुरुल हसन (23 रन, 13 गेंद, 2 छक्के) और रिशाद हुसैन (14 रन, 9 गेंद) ने संयम दिखाते हुए 35 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को 18.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुँचा दिया। रिशाद ने विजयी चौका लगाया और बांग्लादेश ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IND vs PAK, T20 WC 2026 (image via getty) भारत 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 27 में पाकिस्तान से...

T20 WC 2026, ENG vs SCO: POTM टॉम बैंटन के नाबाद 63 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को दी शिकस्त

T20 WC 2026: Tom Banton (image via getty) टॉम बैंटन की हाफ सेंचुरी की मदद से इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 10 बॉल बाकी रहते पांच विकेट से हरा दिया। कोलकाता...

T20 World Cup 2026: क्या होगा अगर भारत पाकिस्तान को हरा दे? जाने क्वालिफिकेशन सिनेरियो

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का बड़ा मुकाबला कोलंबो में खेला...

T20 WC 2026, IND vs PAK: मैच से पहले संभावित प्लेइंग XI पर डालें नजर, अभिषेक शर्मा करेंगे दमदार वापसी

IND vs PAK, T20 WC 2026 (image via getty) चल रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मैच में, इंडिया रविवार, 15 फरवरी...