Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs BAN: अफगानिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर Pommie Mbangwa ने बिखेरा अपनी कमेंट्री का जलवा, देखें वीडियो

AFG vs BAN: अफगानिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर Pommie Mbangwa ने बिखेरा अपनी कमेंट्री का जलवा, देखें वीडियो

Afghanistan vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश (AFG vs BAN) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आखिरी सुपर 8 मैच आज 25 जून को खेला गया। बता दें कि Arnos Vale Ground Kingstown सेंट विन्सेंट पर खेले गए इस मैच में अफगान टीम ने बांग्लादेश को 8 रनों से हराकर, सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

तो वहीं यह पहला मौका है, जब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने किसी तरह के क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यह अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक मौका था, जिसकी काफी ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया के माध्यम से देखने मिल रही है। तो वहीं टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर अफगानी खिलाड़ियों की आंखें भी नम हो गई थी।

दूसरी ओर, इस मैच के दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर Pommie Mbangwa की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी धमाकेदार अंदाज वाली कमेंट्री से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।

Pommie Mbangwa ने लाइव कमेंट्री के दौरान लूटी महफिल

बता दें कि Pommie Mbangwa की कमेंट्री की वीडियो को आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में Mbangwa कहते हैं- अफगानिस्तान ने यह कर दिखाया है! उन्होंने यह किया है। काबुल से कंधार तक, वे सभी जश्न मना रहे होंगे। उन पर एक नजर डालें, यह शायद समय से पहले होगा, लेकिन वे पहले से ही त्रिनिदाद में हैं। यह बिल्कुल शानदार लम्हा है।

अफगानिस्तान ने यह कर दिखाया है, उन्होंने इस शानदार मैच को जीत लिया है। सेंट विन्सेंट में टीम की भावना अफगानिस्तान में कमाल की होगी, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़, पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यह जीत टीम के लिए शानदार है, जो हमें क्रिकेट की दुनिया की जादुई कहानी दे रही है।

देखें Pommie Mbangwa की ये वायरल वीडियो

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...