Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs AUS: टी20 क्रिकेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को विकेट लेने के लिए लगी 95 गेंदें, गुरबाज का विकेट लेने के बाद स्टोइनिस का सेलेब्रेशन हुआ वायरल

Afghanistan vs Australia (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 ग्रुप 1 में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (AFG vs AUS) के बीच हुए मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। Arnos Vale Ground, Kingstown सेंट विन्सेंट में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करते हुए मैच को 21 रनों से अपने नाम किया था।

तो वहीं जहां यह मैच अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक था, तो ऑस्ट्रेलिया ने भी इस मैच में एक अनचाहे रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। गौरतलब है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहला विकेट निकालने में 95 गेंदों का इंतजार करना पड़ा था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहली बार था, जब ऑस्ट्रेलिया को पहला विकेट लेने के लिए इतनी देर इंतजार करना पड़ा हो।

ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पहला विकेट 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर मिला, जब ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने रहमनुल्लाह गुरबाज (60) को डेविड वाॅर्नर के हाथों कैच आउट करवाया। तो वहीं जैसे ही स्टोइनिस ये विकेट हासिल किया, तो उनका रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुरबाज का विकेट लेने के बाद वे उन्हें डगआउट की ओर वापिस जाने का इशारा करते हुए नजर आए।

देखें मार्कस स्टोइनिस का ये वायरल रिएक्शन

Stoinis still doing this celebration? pic.twitter.com/VYSetAc33L

— shrey (@harvyyinspector) June 23, 2024

मैच का हाल बताएं तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज की 60 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। लेकिन जब कंगारू टीम अफगान टीम से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 19.2 ओवरों में मात्र 127 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी में सिर्फ हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ही 59 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए थे। साथ ही मैच में ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...