
Liam Livingstone (Image Credit- Twitter X)
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 6 फरवरी को खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने चार विकेट से अपने नाम किया। वहीं भारी संख्या में दर्शक ये मुकाबला देखने के लिए पहुंचे हुए थे।
तमाम फैंस ने मैच का लुत्फ उठाया और वहीं कई फैन्स मजाकिया मूड में नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बाउंड्री लाइन के पास इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी लियम लिविंगस्टोन फील्डिंग कर रहे हैं और मैच देखने आए एक फैन उनका नाम जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। हालांकि, इस भारतीय फैन को लियम लिविंगस्टोन का नाम नहीं पता था और उन्हें वो ‘Livistik-Livistik’ करके बुला रहे थे।
यहां देखें वीडियो:
A post shared by <3 (@ml_edits1.0)
लियम लिविंगस्टोन की बात की जाए वह पहले वनडे मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए थे। इस धाकड़ खिलाड़ी का विकेट हर्षित राणा ने झटका था। भले ही पहले वनडे में लिविंगस्टोन बड़ा स्कोर ना बना पाए हो, लेकिन उनमें काबिलियत है कि वह दूसरे मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं।
पहले मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 248 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर ने 59 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 52 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल ने 87 रन बनाए।
तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड को अगर इस वनडे सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरे वनडे को जीतना बेहद जरूरी है।
IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका
Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स
2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

