Skip to main content

ताजा खबर

ACC U19 Asia Cup 2024- वैभव सूर्यवंशी ने अपने आइडल को लेकर किया बड़ा खुलासा, भारतीय नहीं बल्कि पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी है युवा के आदर्श

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने इस चीज का खुलासा किया कि उन्हें बाहरी शोर से कोई भी मतलब नहीं है और उनका पूरा फोकस इस समय अपने खेल पर है।

वैभव सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि वो वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानते हैं। बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी इस समय दुबई में खेले जा रहे ACC U19 एशिया कप 2024 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भाग ले रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं।

एक इंटरव्यू में बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, ‘मैं इस समय अपने खेल पर फोकस कर रहा हूं और मुझे इससे कोई भी मतलब नहीं है कि मेरे आस-पास क्या हो रहा है। ब्रायन लारा मेरे आदर्श रहे हैं। मैंने उनके कई मैच देखे हैं।’

ACC U19 एशिया कप 2024 में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया

ACC U19 एशिया कप 2024 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच की शुरुआत हो चुकी है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत की। दोनों ही टीमें इस मैच को जरूर जीतना चाहेगी।

वैभव सूर्यवंशी की बात की जाए तो उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी 2023 में झारखंड के खिलाफ 128 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्कों की मदद से 151 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। यही नहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 73 रन बनाए थे। जनवरी 2024 में वैभव सूर्यवंशी चौथी सबसे युवा खिलाड़ी बने थे जिन्होंने फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में मुंबई के खिलाफ से 12 साल और 284 दिन में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...