Skip to main content

ताजा खबर

ACC Mens U19 Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से दी करारी शिकस्त

ACC Mens U19 Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से दी करारी शिकस्त

India U19 vs Pakistan U19 (Image Credit- Twitter X)

भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच आज 14 दिसंबर, रविवार को जारी अंडर 19 एशिया कप 2025 एक मुकाबला खेला गया। ग्रुप ए से यह पांचवां मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें मैन इन ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों से जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अंडर 19 भारतीय टीम ने 241 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब पाकिस्तान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह भारत की कमाल की गेंदबाजी के खिलाफ 150 रनों पर ढेर हो गई, व मैच में उसे 90 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

भारत बनाम पाकिस्तान, अंडर 19 एशिया कप मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवरों में 240 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। हालांकि, इस मैच में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, पिछले मैच के शतकवीर व इनफाॅर्म वैभव सूर्यवंशी 5 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सैयम के खिलाफ काॅट एंड बोल्ड हो गए।

इसके बाद कप्तान आयुष मातरे 38 और आरोन जाॅर्ज ने 85 रनों की पारी खेल, टीम इंडिया की पारी को संभाला। अंत में टीम के लिए विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडु ने 22 और कनिष्क चौहान ने 46 रनों की पारी खेली, और टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया।

लेकिन इसके बाद जब पाकिस्तान भारत से मिले 241 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 41.2 ओवरों में 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाक टीम के लिए हुसैफा एहसान ने 70 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई पाक बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, भारत की अंडर 10 टीम की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा किशन कुमार सिंह को 2 विकेट मिले। साथ ही खिलान पटेल व वैभव सूर्यवंशी के हाथ भी 1-1 सफलता लगी।

আরো ताजा खबर

RR vs RCB, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs RCB: Top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 16वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच, राजस्थान रॉयल्स ने 202 रनों...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का जीत का सिलसिला जारी, आरसीबी को 6 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत

RR vs RCB (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी आईपीएल 2026 का 16वां मैच खेला गया। गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: CSK vs DC मुकाबले में हो सकती है रिकॉर्ड्स की बरसात, जानें बनने वाले खास स्टैट

IPL 2026: CSK vs DC (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 11 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम...

IPL 2026: ‘गौतम गंभीर को वापस लाओ’ लगातार हार झेल रही KKR को पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की बड़ी सलाह

Lure Gautam Gambhir Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम अपने पहले चार मुकाबलों में एक भी...