Skip to main content

ताजा खबर

Abu Dhabi T10 2024: डीके, राशिद, बटलर सहित ये बड़े क्रिकेटर्स ले रहे हैं टूर्नामेंट के आगामी सीजन में हिस्सा 

Abu Dhabi T10 2024: डीके, राशिद, बटलर सहित ये बड़े क्रिकेटर्स ले रहे हैं टूर्नामेंट के आगामी सीजन में हिस्सा 

Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट जगत के बड़े नाम जैसे दिनेश कार्तिक, राशिद खान और जोस बटलर ने Abu Dhabi T10 के आगामी सीजन में खेलने का फैसला किया है। कार्तिक और राशिद बांग्ला टाइगर्स टीम से जुड़े हैं, तो वहीं इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर के कप्तान जोस बटलर और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद, कार्तिक कई सारी फ्रेंजाइजी लीग्स में खेलते हुए नजर आए थे। हाल में ही वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए थे, तो वहीं SA20 में भी डीके ने एक टीम के साथ करार किया है। साथ ही उन्हें आईपीएल के आगामी सीजन के लिए नया मेंटर और बल्लेबाजी कोच नियुक्त भी किया गया है।

दूसरी ओर, नए खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से जुड़ने को लेकर Abu Dhabi T10 के सीईओ Matt Boucher ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हम 2024 अबू धाबी टी10 में एक और विश्व स्तरीय लाइनअप देने के लिए उत्साहित हैं, जो यूएई की राजधानी में प्रतियोगिता लाने के बाद से फला-फूला है। अबू धाबी अब खेल के लिए एक वैश्विक केंद्र है, और अबू धाबी टी10 जो अमीरात में अपने छठे सीजन के करीब है, उसने सरकार के उस दृष्टिकोण को वास्तविकता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन और नए खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट

न्यूयाॅर्क स्टाइकर्स (New York Strikers)

नई खरीददारी: मथीशा पथिराना, डोनोवन फरेरा

रिटेंशन: कीरोन पोलार्ड, मोहम्मद आमिर, सुनील नरेन, अकील हुसैन, मुहम्मद वसीम, मुहम्मद जवादुल्लाह

डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators)

नई खरीददारी: जोस बटलर, एनिरक नाॅर्किया, मार्कस स्टोइनिस

रिटेंशन: महेश थीक्षाना, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, जहूर खान

दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls)

नई खरीददारी: वानिंदु हसरंगा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू वेड

रिटेंशन: रोवमैन पॉवेल, मुहम्मद रोहिद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, जेम्स विंस

टीम अबू धाबी (Team Abu Dhabi)

नई खरीददारी: जॉनी बेयरस्टो, लॉकी फर्ग्यूसन, शिमरन हेटमायर, अलाह गजनफर

रिटेंशन: फिल साल्ट, नूर अहमद, और काइल मेयर्स

नाॅर्दन वाॅरियर्स (Northern Warriors)

नई खरीददारी: ट्रेंट बोल्ट, फिन एलन, जॉनसन चार्ल्स, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब महमूद

रिटेंशन: कॉलिन मुनरो, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, अंकुर सांगवान

माॅर्सविल सैंप आर्मी (Morrisville Samp Army)

नई खरीददारी: डेविड विली, इमाद वसीम

रिटेंशन: फाफ डु प्लेसिस, कैस अहमद, एंड्रीज़ गौस

बांग्ला टाइगर्स (Bangla Tigers)

नई खरीददारी: शाकिब अल हसन, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, इफ्तिखार अहमद, दिनेश कार्तिक

रिटेंशन: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, दासुन शनाका, जोश लिटिल

चेन्नई ब्रेव्स जैगुआर्स (Chennai Brave Jaguars)

नई खरीददारी: क्रिस लिन, नुवान तुषारा, थिसारा परेरा, डैन लॉरेंस, रासी वैन डेर डुसेन

रिटेंशन: अयान खान, जॉर्ज मुन्से, भानुका राजपक्षे

यूपी नवाब्स (UP Nawabs)

नई खरीददारी: रहमानुल्लाह गुरबाज़, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, आंद्रे फ्लेचर

बोल्ट्स अजमान (Bolts Ajman)

नई खरीददारी: जेम्स नीशम, मुजीब उर रहमान, लुंगी एनगिडी, गुलबदीन नायब, हैदर अली।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...