Skip to main content

ताजा खबर

Abhishek Sharma से सिर्फ इंस्टा रील्स में बल्लेबाजी होती है, 22 गज पर तो फेल हो रहा है ये बल्लेबाज

Abhishek Sharma (Image Credit- Instagram)

Abhishek Sharma ने टीम इंडिया में काफी दमदार एंट्री ली थी, जहां इस बल्लेबाज ने अपने दूसरे टी20 मैच में ही शतक जड़ दिया था। लेकिन उस शतक के बाद अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में कुछ खास पारी नहीं खेल पाए हैं, वहीं अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 से पहले ये इस बल्लेबाज ने अपनी तैयारी दिखाई है।

बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चला था Abhishek Sharma का बल्ला

जी हां, टीम इंडिया ने कुछ समय पहले बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, साथ ही टीम ने SKY की कप्तानी में इस सीरीज को अपने नाम भी किया था। लेकिन तीन मैचों की इस सीरीज में Abhishek Sharma रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे, इस दौरान अभिषेक ने 16, 15 और 4 रन बनाए थे। लेकिन उसके बाद भी सेलेक्टर्स ने उनपर भरोसा जताया और अफ्रीका दौरे के लिए चुना।

मैदान पर ऐसी बल्लेबाजी कब करेंगे Abhishek Sharma?

*दूसरे टी20 मैच से पहले Abhishek Sharma ने एक रील वीडियो की पोस्ट।
*जहां इस वीडियो में ये खिलाड़ी नेट्स में कर रहा था धाकड़ बल्लेबाजी।
*दूसरी ओर अभिषेक अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 7 रन पर आउट हो गए थे।
*वहीं इस रील वीडियो पर SKY ने कमेंट कर लिखा अंग्रेजी में-Powerhouse।

Abhishek Sharma इस रील वीडियो में बहुत दम दिखा रहे हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Sharma (@abhisheksharma_4)

आकाश चोपड़ा ने इस बल्लेबाज को लेकर दिया था बयान

अभिषेक जैसे ही अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में फेल हुए, वैसे ही पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने इस बल्लेबाजज को लेकर बयान दे डाला। आकाश ने कहा कि- अभिषेक शर्मा के सितारे गर्दिश में हैं, अभिषेक ने जब जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक ठोका था तब वो नए उभरते चमकते स्टार थे लेकिन उसके बाद से एकदम नीचे की तरफ गिरे हैं। साथ ही आकाश ने कहा कि अभिषेक जिस तरह पहले टी20 में शॉट खेलकर आउट हुए थे, उस देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह अपनी ही रेप्यूटेशन के कैदी बन गए हैं।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ये तस्वीर हुई थी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: “अगले दो सालों में एक और खिताब जीत सकती है RCB” – CSK के पूर्व स्टार का बड़ा बयान

IPL 2026: Ravichandran Ashwin backs RCB to win another title within two years (image via getty) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास...

जून में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर होगी भारत, BCCI ने पोस्ट आईपीएल शेड्यूल किया जारी 

India vs Ireland (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 21 मार्च को भारत के आयरलैंड दौरे की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया का यह दौरा...

IPL 2026: ‘मेरी नजरें ट्रॉफी पर है’ – चोट से वापसी के बाद श्रेयस अय्यर का लक्ष्य IPL जीतना

Shreyas Iyer (image via getty) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले साल उपविजेता रहने के बाद, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक कदम और आगे बढ़ने का लक्ष्य...

21 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. आयरलैंड मई में एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा आयरलैंड मई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच होस्ट...