Skip to main content

ताजा खबर

AB de Villiers संन्यास से लौटकर फिर से खेलेंगे क्रिकेट, जानें आईपीएल में खेलेंगे या नहीं?

AB de Villiers संन्यास से लौटकर फिर से खेलेंगे क्रिकेट, जानें आईपीएल में खेलेंगे या नहीं?

AB De Villiers. (Image Source: BCCI-IPL)

AB de Villiers Cricket Return: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने संन्यास के बाद क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं। डिविलियर्स ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में खेल रहे थे। हालांकि, साल 2021 आईपीएल सीजन के बाद उन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया।

दरअसल, उनके संन्यास लेने के पीछे की वजह उनकी आंख में हुई परेशानी थी। डिविलियर्स (AB de Villiers) की बाईं आँख में उनके बेटे ने गलती से लात मार दी थी, जजीसके वजह से उन्हें देखने में दिक्कत होनी शुरू हुई और आखिरकार उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा।

क्या फिर एबी डिविलियर्स खेलेंगे आईपीएल?

‘Running Between The Wickets’ शो में एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा-

“मैं अभी भी क्रिकेट खेल सकता हूं। यह कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन मेरे बच्चे मुझ पर दबाव बना रहे हैं। मुझे लगता है कि मैं उनके साथ नेट्स पर जा सकता हूं और मेरा बेटा बोलिंग मशीन से गेंदबाजी करे। अगर मुझे अच्छा लगा तो फिर मैं शायद कुछ कैजुअल क्रिकेट खेलूं।”

हालांकि, जब डिविलियर्स से इस बारे में विस्तार से पूछा गया तो उन्होंने पेशेवर क्रिकेट या फिर आईपीएल में खेलने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसपर बयान दिया-

“आईपीएल या फिर साउथ अफ्रीका टूर नहीं। लेकिन मैं एक बार फिर से प्रयास करूंगा। देखता हूं कि यह आंख (बाईं वाली) अभी भी काम करती है या नहीं लेकिन दाईं आंख बिलकुल ठीक है। इसलिए मैं इस बारे में अपने बच्चों के साथ बात कर रहा हूं और देखूंगा कि क्या मैं फिर से क्रिकेट का आनंद ले सकता हूं, भले ही यह बहुत ही अनौपचारिक हो, और फिर हम देखेंगे कि हम इसके साथ कहां तक जा सकते हैं।”

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...