

अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मौजूदा A+ ग्रेड खत्म करने की योजना बना रहा है। ना सिर्फ ये ग्रेड संशोधित हो सकता है, बल्कि खिलाड़ियों से संबंधित मौजूदा ग्रेड सिस्टम को भी बदला जा सकता है।
बता दें कि इस समय बीसीसीआई के पास खिलाड़ियों को लेकर चार ग्रेड ग्रुप हैं, जिसमें A+, A, B और C ग्रेड हैं। ए प्लस ग्रेड में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष मैच फीस के रूप में 7 करोड़ रुपए मिलते हैं, जबकि ए में 5, बी में 3 और सी ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिलते हैं।
रोहित-विराट के अलावा ये खिलाड़ी होंगे प्रभावित
हालांकि, अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई मौजूदा ए प्लस ग्रेड को खत्म करके नया ग्रेड सिस्टम लाने जाने रहा है। इसको लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में एक कमिटी ने बदलावों की सिफारिश की है।
बता दें कि आखिरी बार बीसीसीआई का ग्रेड 2024-25 में जारी हुआ था। ए प्लेस कैटेगिरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। अगर ए प्लस ग्रेड खत्म हुआ, तो रोहित-कोहली के साथ बुमराह-जडेजा की सैलरी पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा।
फिलहाल, ग्रेड ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और मौजूदा भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल शामिल हैं। इसके अलावा टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जयसवाल के साथ ग्रेड बी में जगह बनाई।
सबसे निचले ग्रेड यानि कि ग्रुप सी में 19 खिलाड़ी शामिल हैं, जो रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाॅशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा हैं।
हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की ओर मौजूदा ग्रेड सिस्टम बदलने को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। खैर, 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। वनडे सीरीज को 1-2 से गंवाने के बाद, मैन इन ब्लू टी20 सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगे।
इस वजह से DC के खिलाफ शतक लगा पाए संजू सैमसन, वाइफ चारूलता नहीं बल्कि ये है उनका लकी ‘चार्म’
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर
12 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
CSK vs DC, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

