Skip to main content

ताजा खबर

85 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा कारनामा, इस खास लिस्ट में टीम इंडिया ने बनाई अपनी जगह

85 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा कारनामा, इस खास लिस्ट में टीम इंडिया ने बनाई अपनी जगह
Team India (Image Credit- Twitter X)भारत बनाम बांग्लादेश के बीच हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में कई सारे रिकॉर्ड्स बने और टूटे। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब टीम इंडिया ने कोई टेस्ट मैच जीता हो, लेकिन पूरे मैच में उसने एक भी मेडेन ओवर का सामना ना किया हो। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में महज यह दूसरा ऐसा मौका है, जब किसी टीम ने टेस्ट मैच जीता हो, लेकिन इस दौरान एक भी मेडेन ओवर ना खेला हो।

85 साल के बाद टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

85 सालों में यह पहला मौका था। इससे पहले 1939 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जो टेस्ट मैच खेला गया था, उसमें ऐसा हुआ था। डरबन में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 13 रनों से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने 88.5 ओवर में चार विकेट पर 469 रनों पर पारी घोषित की थी और इस दौरान उसने एक भी ओवर मेडेन नहीं खेला था। एडी पेंटर ने 243 रन बनाए थे, जबकि कप्तान वैली हैमंड ने 120 रनों की पारी खेली थी।

इंडिया और इंग्लैंड के अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसी और कोई टीम नहीं है, जिसने बिना एक भी ओवर मेडेन खेले हुए टेस्ट मैच जीता हो। कानपूर टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 34.4 ओवरों का सामना किया था और दूसरी पारी में उन्होंने 17.2 ओवर बल्लेबाजी की। दोनों पारियों में बांग्लादेश की ओर से एक भी मेडेन ओवर नहीं फेंका गया और इस तरह से भारत की इंग्लैंड के साथ इस अनूठे क्लब में एंट्री हो गई। बांग्लादेश पहली पारी में 233 रनों पर ऑलआउट हो गया।

भारत ने पहली पारी 285/9 रनों पर घोषित कर दी। बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गया और इस तरह से भारत ने 98 रन बनाकर मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया।

भारतीय टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है और फिर उन्हें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करना है।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...