Skip to main content

ताजा खबर

8 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

8 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. मिशेल सेंटनर की भावुक अपील, T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कीवी कप्तान ने फैंस से मांगा साथ

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने अपने देश के फैंस से खास अपील की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह बड़ा मुकाबला 8 मार्च रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत हल्के अंदाज में करते हुए लिखा, ‘ब्लैककैप्स के कप्तान मिशेल सेंटनर यहां बोल रहा हूं। रविवार के दिन आपको परेशान करने के लिए माफी चाहता हूं। मैं आमतौर पर बड़े भाषण देने वालों में से नहीं हूं, लेकिन बस आपको एक जरूरी बात याद दिलाना चाहता हूं।’

2. AUS W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2026 आज 8 मार्च को वाका, पर्थ में समाप्त हुए एकमात्र टेस्ट मैच के साथ खत्म हो गया। हालांकि, भारतीय टीम के इस दौरे का दुखद अंत हुआ। क्योंकि मेजबान ने एकमात्र टेस्ट मैच में हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम इंडिया के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरे पर भारत ने तीन मैचों की टी20, तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली। टी20 सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया। लेकिन वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से बुरी तरह हराया। इसके बाद एकमात्र टेस्ट मैच में भी उसने जीत हासिल की।

3. T20 WC 2026, Final: भारत को फाइनल के लिए अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर देना चाहिए – सुनील गावस्कर

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से अपील की है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को प्लेइंग XI से बाहर कर दें। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, “यह बहुत मुश्किल फैसला है। अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बैट्समैन हैं, लेकिन उन्होंने अपने आउट होने से कुछ नहीं सीखा है। वह बार-बार उसी जगह आउट होते हैं जहां उनके हाथों में जगह नहीं होती। बॉलर उसी जगह को टारगेट कर रहे हैं और गलतियां करवा रहे हैं। मेरी चिंता यह है कि या तो उन्होंने अभी तक एडजस्ट नहीं किया है या वह अपना तरीका नहीं बदल पा रहे हैं।”

4. IND vs NZ, Final: कब और कहां देखें फाइनल? लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी, पढ़ें यहां

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल कहां होगा?

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल किस समय शुरू होगा?

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल शाम 7 बजे IST से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल भारत में टीवी पर लाइव कहां देखें?

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर टीवी पर लाइव उपलब्ध होगा।

5. T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच से पहले अगर ओवरऑल टी20 हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स के बारे में बात करें, तो भारतीय टीम का पलड़ा कीवियों पर भारी है। दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 18 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 11 मैचों में ही जीत मिली है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाइ पर समाप्त हुआ था।

6. फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने टीम इंडिया के एक प्रमुख गेंदबाज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेंगे और कम से कम दो विकेट जरूर हासिल करेंगे।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी में काफी वैरिएशन है, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता। उनकी रहस्यमयी स्पिन और अलग-अलग तरह की गेंदें बल्लेबाजों को भ्रमित कर देती हैं। यही वजह है कि कई बार बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठते हैं।

7. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम ने यहां अब तक कुल 10 मैच खेले हैं। इस मैदान पर भारत का पहला टी20 मुकाबला 28 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था, जिसमें भारत ने 11 रन से जीत हासिल की थी। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेली गई आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज का हिस्सा भी था।

8. IND vs NZ Final: एक्शन मोड में हेड कोच गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा से की बात, अजीत अगरकर के साथ मिलकर तैयार की प्लानिंग

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर फुल एक्शन मोड में नजर आए हैं। गंभीर ने अपने ट्रंप कार्ड अभिषेक शर्मा के साथ बात की है, उनके साथ ज्यादा समय बिताया है और उन्हें उनकी बल्लेबाजी तकनीक को लेकर काफी कुछ समझाया है। इसके अलावा भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ लंबी चर्चा करते हुए नजर आए।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को मिलेगी 131 करोड़ रुपये की बम्पर राशि, BCCI ने किया ऐलान

BCCI announces INR 131 crore reward for Team India after T20 World Cup 2026 win (image via getty) बीसीसीआई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद...

10 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ‘कुलदीप यादव किसी भी दूसरी टी20 टीम में शामिल हो सकते थे’ – स्टीवन फिन ने जीत के बाद...