Skip to main content

ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

AUS vs PAK, KL Rahul, Moh. Nabi & Virat Kohli (Photo Source: X)

1. AUS vs PAK: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 2854 दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया में जाकर किया ये कारनामा

पाकिस्तान की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरे की शुरुआत पाकिस्तान ने हार के साथ की थी। लेकिन आज खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा है। एडिलेड में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट के बड़े अंतर से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि, 2,854 दिनों के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे मैच जीता है।

2. SA vs IND: रद्द हो सकता है पहला टी-20 मैच, यहां पढ़ें डरबन की वेदर और पिच रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच आज यानी शुक्रवार, 8 नवंबर को डरबन में खेला जाना है। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार आज डरबन में बारिश होने की संभावना 40 प्रतिशत है। स्थानीय समयानुसार यह मैच शाम 5 बजे से खेला जाना है। मौसम विभाग की माने तो डरबन में आज शाम और रात को तूफानी हवाओं के साथ-साथ झमाझम बारिश हो सकती है। ऐसे में यह मैच रद्द भी हो सकता है। शाम 5 बजे से रात 9 बजे से मौसम काफी खराब रहने की संभावनाएं हैं, इसी समय पर IND vs SA मैच होना है।

3. ICC ने दी भारतीय पिचों को रेटिंग, चेपॉक की पिच को बताया ‘Very Good’

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत के घरेलू सीरीज के सभी पिचों को रेटिंग दी है। ICC ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के टेस्ट मैच के लिए इस्तेमाल की गई चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को ‘बहुत अच्छा’ माना है जबकि सत्र के दौरान इस्तेमाल किए गए अन्य चार घरेलू मैदान की पिच को ‘संतोषजनक’ माना गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस्तेमाल किए गए सभी तीन टेस्ट मैच के वेन्यू – बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम, पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम को आईसीसी मैच रेफरी से ‘संतोषजनक’ रेटिंग मिली।

4. Alzarri Joseph: कप्तान पर गुस्सा करना अल्जारी जोसेफ को पड़ा भारी, विंडीज बोर्ड ने लगाया बैन

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने शुक्रवार, 8 नवंबर को अपने टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर दो मैच का बैन लगाया है। बुधवार, 6 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में कप्तान से गुस्सा होकर अल्जारी जोसेफ मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे। ऐसे में टीम को कुछ समय तक 10 खिलाड़ियों के साथ ही फील्डिंग करनी पड़ी थी।

5. Mohammad Nabi: स्टार अफगानी ऑलराउंडर लेने वाले हैं संन्यास, इस टूर्नामेंट में खेलकर ODI फॉर्मेट को कहेंगे अलविदा

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ODI फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी (CEO) नसीब खान ने क्रिकबज को बताया कि 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 39 वर्षीय खिलाड़ी आईसीसी टूर्नामेंट के बाद 50 ओवर के प्रारूप से भी संन्यास ले लेंगे। मोहम्मद नबी ने वनडे डेब्यू 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ किया था।

6. AUS A के खिलाफ अजीब तरीके से आउट हुए KL Rahul, फॉर्म के बाद अब कॉन्फिडेंस हुआ गायब

केएल राहुल स्पिनर रोच्चिचोली की गेंद को लेग साइड में छोड़ना चाहते थे, लेकिन वह गेंद की लाइन को सही से पिक नहीं कर पाए। गेंद उनके दोनों पैरों के बीच से होते हुए विकेट पर जा लगी। वो इस मैच में जिस तरह से आउट हुए वैसे शायद ही कोई बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में आउट होता है। केएल राहुल पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन ने इंडिया ए के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ा दी है।

7. रिजवान की यह हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी, जम्पा से ही पूछ बैठे रिव्यू लें या नहीं? फिर जो हुआ…

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 34वां ओवर तेज गेंदबाज नसीम शाह ने डाला था। ओवर की चौथी गेंद, जो शॉर्ट डिलीवरी थी। एडम जम्पा ने स्लॉग करने की कोशिश की लेकिन बल्ले से अच्छा कनेक्शन नहीं बन पाया।  रिजवान और पूरी पाकिस्तान टीम ने कॉट बिहाइंड के लिए जोरदार अपील की, जिसे ऑनफील्ड अंपायर ने नकार दिया। रिजवान फिर रिव्यू लेने के लिए टीम से चर्चा करते हुए नजर आए। पाकिस्तानी कप्तान ने फिर एडम जम्पा से ही पूछ बैठे कि रिव्यू लें या नहीं? लेकिन जम्पा नॉटआउट निकले क्योंकि उन्होंने गेंद को हिट नहीं किया था।

8. टीम इंडिया के नए ‘शेफ’ बने Suryakumar Yadav, गजब की रेसिपी कर डाली अफ्रीका से शेयर

Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है, जहां इस बार भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से है। दूसरी ओर सीरीज के आगाज से पहले कप्तान SKY का एक खास वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने टीम के 2 नए खिलाड़ियों की अतरंगी अंदाज में बात की है। शेफ के अंदाज में Suryakumar Yadav ने रमनदीप और विजय कुमार की बात की।

9. RR टीम से अलग होने का दुख नहीं है Chahal को, स्पिनर तो Jos Buttler को लेकर भावुक हो गया

मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान टीम ने अपने कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, इस लिस्ट में Yuzvendra Chahal से लेकर अश्विन और Jos Buttler का नाम शामिल है। वहीं इस टीम में बटलर और युजी की दोस्ती पक्की थी, जिसे लेकर अब स्पिनर चहल ने एक इंस्टा रील शेयर की है और वो काफी ज्यादा भावुक हो गए हैं।

10. “मैं उनके पैरों में गिर गया था”- Virat Kohli ने सुनाया Sachin Tendulkar से जुड़ा एक मजेदार किस्सा

विराट ने बताया, “ये बातें शायद इंग्लैंड टीम के भारत दौरे की है, जो साल 2008 में ताज होटल पर हुए हमलों से पहले हुआ था। मैं श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू कर चुका था, लेकिन उस सीरीज से सचिन तेंदुलकर ने अपना नाम वापस ले लिया था। मैं इस उम्मीद में था कि अगली सीरीज में मुझे सचिन के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। मैं जब सचिन से पहली बार मिला तो मैं उनके पैरों में गिर गया। सचिन सर पीछे हट रहे थे, लेकिन मैं भी कुछ नहीं बोल पा रहा था।।” मैंने उनसे कहा कि, ‘मुझे बोला गया था कि ये सब करना पड़ता है. मैं इसीलिए कर रहा हूं। मुझे बाद में पता चला कि यह प्रैंक था।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...