Skip to main content

ताजा खबर

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने तीसरे टी20 मुकाबले में भारत पर मिली बड़ी जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सामान्य महसूस होता है, क्योंकि यहां पिचों पर गेंदबाजों को मदद मिलती है।आर्चर का मानना है कि भारत में, खासकर आईपीएल के दौरान, बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट और छोटी बाउंड्री होने के कारण गेंदबाजों को काफी सटीक लाइन और लेंथ रखनी पड़ती है। जबकि इंग्लैंड में अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करने से भी सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

2. टेस्ट के बाद अब T20I में भी होगी बाबर आजम की कप्तान के तौर पर वापसी, रिपोर्ट में दावा

पाकिस्तान क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के राष्ट्रीय टीम के टी20आई कप्तान के तौर पर वापसी करने की संभावना है। पाकिस्तानी अखबार ‘डेली औसाफ’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम के हालिया प्रदर्शन की पूरी समीक्षा के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में नेतृत्व में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

3. BAN vs IND: भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर बीसीबी का बड़ा कदम, जरूरत पड़ने पर बढ़ाएगी सुरक्षा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत के संभावित दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बोर्ड के सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सईद इब्राहिम अहमद ने कहा कि यदि परिस्थितियों की जरूरत पड़ी, तो भारतीय टीम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

उनका कहना है कि किसी भी बड़ी क्रिकेट टीम की मेजबानी के दौरान सुरक्षा सबसे अहम पहलू होती है और बीसीबी इस मामले में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच इस दौरे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है।

4. “अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट!” – सौरव गांगुली के जन्मदिन पर रिलीज हुआ बायोपिक ‘DADA’ का फर्स्ट लुक, दादा ने दिया रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के आइकॉनिक शर्टलेस सेलिब्रेशन को किया रीक्रिएट, लव फिल्म्स ने पूर्व भारतीय कप्तान की बायोपिक का पहला लुक दिखाया। मेकर्स ने गांगुली के 54वें जन्मदिन पर आने वाली फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया।

पहले लुक में राव लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में बिना शर्ट के दिखाई दे रहे हैं; उन्होंने अपनी बाहें ऊपर उठाई हुई हैं और उनके पीछे भारत का तिरंगा झंडा लहरा रहा है। पोस्टर पर फिल्म का टाइटल ‘DADA’ गहरे नीले रंग के बड़े अक्षरों में लिखा है, साथ ही टैगलाइन है – “उन्होंने सिर्फ खेल खेला ही नहीं, बल्कि उसे बदल भी दिया।” इस बायोपिक के 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की पुष्टि हो गई है।

5. ‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा

ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के हाथों भारत की 125 रनों की करारी हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर ने 7 जुलाई को मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम के हालिया प्रदर्शन पर बिना किसी लाग-लपेट के सीधी बात कही। भारत के 76 रनों पर ऑल आउट होने और सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार चौथी हार पर बात करते हुए, गंभीर ने माना कि आयरलैंड के पिछले दौरे के बाद से टीम की रणनीतिक समझ (टैक्टिकल अवेयरनेस) में काफी गिरावट आई है।

गंभीर ने ईमानदारी से कहा, “आयरलैंड दौरे से ही हमने गेम को अच्छे से रीड नहीं किया है।” उन्होंने दबाव में गलत फैसले लेने और मैच की बदलती स्थितियों के हिसाब से खुद को न ढाल पाने जैसी चिंताजनक बात पर जोर दिया। कोच ने बताया कि हाल के हफ्तों में खिलाड़ियों को पिच की स्थिति और मैच-अप्स को सही ढंग से समझने में काफी मुश्किल हुई है।

6. जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई यह कदम भारत के बिजी क्रिकेटिंग शेड्यूल के चलते उठा सकता है, जिससे गौतम गंभीर की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ को आगामी दौरों से पहले थोड़ा आराम मिल सके।

7. ENG vs IND: पॉवरप्ले में ही आधी टीम लौटी पैवेलियन! भारत के T20I इतिहास में पहली बार दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मंगलवार, 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20आई मैच में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से बुरी तरह हराया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट की 44 गेंदों पर 70 रनों की पारी की बदौलत 201/7 का स्कोर बनाया। जवाब में, भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। तेज गेंदबाजों जोश टंग (4-28) और जोफ्रा आर्चर (3-29) ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और भारत को सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

कल (7 जुलाई) नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20आई मैच में, भारत ने टी20आई इतिहास का अपना सबसे खराब पावरप्ले खेला, जिसमें टीम ने 54 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यह पहला मौका था जब भारत ने शुरुआती छह ओवरों के भीतर ही पांच विकेट गवाएं हो।

8. सौरव गांगुली को जन्मदिन पर आईसीसी चैयरमैन जय शाह बड़ा तोहफा

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक सौरव गांगुली आज (8 जुलाई) अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सौरव के इस खास दिन पर क्रिकेट जगत व फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। तो वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सौरव गांगुली को उनके जन्मदिन पर दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट सम्मान देने का फैसला कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली को उनके शानदार और ऐतिहासिक करियर के लिए आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ (Hall of Fame) में शामिल किया जा रहा है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...

“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

IND vs PAK Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई...