Skip to main content

ताजा खबर

8 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

8 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर, राजस्थान राॅयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

जारी आईपीएल 2026 का 13वां मैच 7 अप्रैल, मंगलवार को राजस्थान राॅयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। वर्षा बाधित इस मुकाबले में 11-11 ओवर का खेल हुआ, जिसमें राजस्थान राॅयल्स ने एकतरफा अंदाज में 27 रनों से जीत हासिल करते हुए, लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरआर पाॅइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टाॅप पर पहुंच गई है। पहले तूफानी बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने मुंबई के सामने जीत के लिए 151 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा। लेकिन रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 123 रन ही बना पाई व मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

2. Tamim Iqbal को BCB का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया, बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बड़ी खबर!

तमीम इकबाल बांग्लादेश के लिए खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। 37 वर्षीय तमीम देश की सरकार द्वारा इस पद पर नियुक्त किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार, 7 अप्रैल को बांग्लादेश सरकार ने अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले बीसीबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भंग कर दिया। यह फैसला पांच सदस्यीय जांच समिति के सुझावों के बाद लिया गया, जिसने पिछले साल अक्टूबर में हुए बीसीबी चुनावों से जुड़े कई आरोपों की जांच की थी। समिति ने बीसीबी चुनावों पर अपना आकलन खेल मंत्रालय के साथ साझा किया।

3. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, इतने मैचों से और बाहर रहेंगे मिचेल स्टार्क

जारी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क तीन और मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। 36 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज फिलहाल अपने कंधे व कोहनी की चोट से रिकवरी कर रहा है।

इससे पहले वह कैपिटल्स के लिए पहले दो मैचों से बाहर हुए थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। ताजा मीडिया रिपोट्स के मुताबिक स्टार्क 20 अप्रैल तक दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़ पाएंगे। इससे उनके डीसी के लिए दो और मैचों में खेलने की संभावना ना के बराबर है।

4. IPL 2026, Match 14: दिल्ली कैपिटल्स या गुजरात टाइटन्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें

DC vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड

दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें गुजरात टाइटन्स का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले बेहतर रहा है। टाइटन्स ने चार मैच जीते हैं, जबकि कैपिटल्स तीन बार विजयी रही है।

मैच खेले  7
गुजरात टाइटन्स ने जीते 4
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  3
टाई/नो रिजल्ट 0

5. IPL 2026, DC vs GT: दिल्ली बनाम गुजरात मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आम तौर पर ज्यादा रन बनाने वाली होती है, लेकिन पिछले हफ्ते दोपहर में हुए मैच में ऐसा नहीं था। मुंबई इंडियंस सिर्फ 162 रन ही बना पाई थी, और अब यह देखना होगा कि बुधवार शाम को होने वाले मैच में यह पिच कैसा बर्ताव करती है। हालांकि यह थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन बल्लेबाजों को मैच के आखिर में इससे जरूर कुछ मदद मिलेगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी

गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान

6. IPL 2026: DC vs GT मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी, जबकि गुजरात टाइटंस अपने पहले पॉइंट्स की तलाश में होगी। ये दोनों टीमें बुधवार, 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार जीत दर्ज करने के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे। वहीं, टाइटन्स ने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है।

दोनों ही टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच जिताने में माहिर हैं। फर्क बस इतना है कि कैपिटल्स ने एक टीम के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि टाइटन्स को अपने अनुभवी सितारों से निराशा ही हाथ लगी है। यह मुकाबला इतना जबरदस्त होने वाला है कि इसे देखना बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर फैंस की करीब से नजर रहने वाली है: 1. समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स), 2. मुकेश कुमार (दिल्ली कैपिटल्स), 3. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स)

7. IPL 2026: ‘मेरे दिमाग में कुछ’ मुंबई के खिलाफ तूफानी पारी के बाद जायसवाल ने दिया बड़ा बयान

जारी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान राॅयल्स के लिए 32 गेंदों में 10 चौके व 4 छक्के की मदद 77* रनों की मैच विनिंग पारी खेलने के बाद, जायसवाल ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- “मुझे लगता है कि मेरे दिमाग में कुछ चल रहा था, क्योंकि पावरप्ले के सिर्फ तीन ओवर थे। इसलिए मैं सोच रहा था कि मैं इन ओवरों में कैसे रन बनाऊं या किस गेंदबाज को निशाना बनाऊं, तो मैं यही प्लान कर रहा था, जैसे ही मैंने देखा कि चाहर भाई आ रहे हैं, मैंने सोचा कि मैं उनको अटैक कर सकता हूं।”

8. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का रवि शास्त्री को सम्मान, वानखेड़े में अब उनके नाम का होगा स्टैंड

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) वानखेड़े स्टेडियम में नए रवि शास्त्री स्टैंड का अनावरण करेगा और दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना इडुल्जी के नाम पर स्टेडियम के गेट समर्पित करके अपने महान क्रिकेटरों को सम्मान देगा। तो वहीं, इस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चीफ गेस्ट होंगे। इस मौके पर एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाईक भी मौजूद रहेंगे, साथ ही परिषद के सदस्य, पदाधिकारी और क्रिकेट जगत के दिग्गज लोगों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar) बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी...