Skip to main content

ताजा खबर

7 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज लखनऊ का सामना बेंगलुरू से

जारी आईपीएल के रोमांचक सीजन का 50वां धमाकेदार मैच आज 7 मई को शाम 7.30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलएसजी और आरसीबी की नजर इस मैच में जीत हासिल करने पर होंगी।

2. बड़ी खबर! आईपीएल को टक्कर देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया 4 मिलियन डाॅलर का ऑफर

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनुभवी गेंदबाज व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 4 मिलियन डाॅलर (करीब 22 करोड़ रुपए सालाना) का ऑफर दिया है। सीए के इस ऑफर को आईपीएल और बाकी फ्रेंचाइजी टी20 लीग के काउंटर ऑफर के तौर पर देखा जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई अखबर द एज की एक खबर के अनुसार कमिंस का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ, तीन साल का काॅन्ट्रैक्ट 12 मिलियन डाॅलर (लगभग 66 करोड़) का है। लेकिन नए ऑफर के बाद कमिंस की सालाना कमाई में करीब 1 मिलियन डाॅलर की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। आगामी समय में ऑस्ट्रेलिया एक व्यस्त और कठिन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की ओर बढ़ रहा है जिसमें उसे 12 महीनों में 21 टेस्ट मैच खेलने पड़ सकते हैं। इस वजह से भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान के वेतन को बढ़ाने का फैसला किया है।

3. पंजाब किंग्स 2026 में अपना पहला IPL खिताब जीतेगी, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने की भविष्यवाणी

जियोस्टार से बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, “ऐसा हो सकता है, पंजाब के पास बहुत अच्छा मौका है। वे असरदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उनका कॉम्बिनेशन भी जबरदस्त है। अगर कूपर कोनोली गेंदबाजी शुरू कर देते हैं जो मुझे लगता है कि उनकी गेंदबाजी की पहेली का एक छूटा हुआ हिस्सा है, क्योंकि अभी वे सिर्फ एक स्पिनर के साथ खेल रहे हैं तो उनका काम बन जाएगा। उनके पास एक शानदार कप्तान है, उनके दोनों ओपनर जबरदस्त फॉर्म में हैं, और कुल मिलाकर, उनकी गेंदबाजी यूनिट में भी काफी दम है।”

4. शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते बाएं हाथ के ओपनर ने बुधवार (6 मई) को गुरुग्राम में रजिस्ट्रार के ऑफिस में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई। इसके साथ ही, उन्होंने उस रिश्ते की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर लीं, जिसने पहले ही पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुग्राम के विकास सदर स्थित मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस में सोफी के साथ आधिकारिक तौर पर शादी की। यह जोड़ा दोपहर करीब 3 बजे वहां पहुंचा, उनके साथ परिवार के लगभग सात सदस्य और दोस्त, और एक पंडित भी थे। धवन ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जबकि सोफी ने हल्के आसमानी रंग का टॉप पहना था।

5. IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच से पहले जानें क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े

LSG vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  07
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 02
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते  05
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  19 अप्रैल, 2022 (आरसीबी ने जीता)
हालिया मैच  15 अप्रैल, 2026 (आरसीबी ने जीता)

6. IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच से पहले जान लीजिए पिच रिपोर्ट के बारे में

इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट

लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों के लिए अनुकूल रही है, खासकर स्लो नेचर के कारण। मौजूदा सीजन में, इस मैदान पर खेले गए मैचों में आमतौर पर 140-160 के स्कोर बनते हैं। पिच पर ग्रिप मिलती है, जिससे सटीक लाइन और एकसमान लेंथ बनाए रखने वाले गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि, अगर बल्लेबाज परिस्थितियों के अनुकूल ढल जाएं तो वे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

7. ‘शायद वह घर की खिड़की से भी लड़ता है’, पूर्व पेसर अतुल वासन का हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना

पूर्व भारतीय गेंदबाज अतुल वासन ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर कहा- ‘मैं उसे बचपन से जानता हूं, मेरे उसके साथ मतभेद रहे हैं। उसके साथ मामला ‘माय वे या हाईवे’ जैसा है। वह ऐसा ही है और दिल्ली क्रिकेट में भी वह काफी बुली करता था। उसका स्वभाव शुरू से ऐसा ही रहा है। वह पैसे वाले परिवार से आता है, बेहतरीन खिलाड़ी है और समझदार भी है। शायद वह घर पर भी किसी खिड़की से लड़ता हो।’

8. ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड का बड़ा सेलेक्टर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जल्द नया सेलेक्टर मिलने वाला है। शानदार बात ये है कि सेलेक्टर इंग्लैंड का नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। इंग्लैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ जल्द इंग्लैंड के सेलेक्टर बनने वाले हैं। नॉर्थ की टक्कर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव फिन और डैरेन गॉफ से थी, लेकिन इन दोनों को नॉर्थ ने पछाड़ दिया है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 7 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम के विदेशी खिलाड़ी के एक बच्चे की वीडियो को शेयर किया है।...

बड़ी खबर! आईपीएल को टक्कर देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया 4 मिलियन डाॅलर का ऑफर 

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनुभवी गेंदबाज व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 4 मिलियन डाॅलर (करीब 22 करोड़...

IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है। यह चल रहे इंडियन...

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...