Skip to main content

ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

KL Rahul, Alzari Joseph, Dhruv Jurel & Shreyas Iyer (Photo Source: X)

1. AUS A के खिलाफ भी KL Rahul का खराब फॉर्म जारी, BGT से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो चुका है। सीरीज का पहला मैच हार चुकी टीम इंडिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। आगामी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को इस मैच में मौका दिया गया था। हालांकि राहुल इस मैच में फेल हुए और महज 4 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। केएल राहुल ने अपनी इस पारी में 4 गेंदों का ही सामना किया जिसमें एक चौका लगाया।

2. WI vs ENG: इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंद कर वेस्टइंडीज ने सीरीज पर किया कब्जा, किंग-कार्टी ने ठोका शतक

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 नवंबर को बारबाडोस में खेला गया। मेजबान वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। इस जीत से टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालीफिकेशन की रेस में महत्वपूर्ण अंक भी मिले हैं। तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 43 ओवरों में ही 264 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया।

3. ऑस्ट्रेलिया में ध्रुव जुरेल का तूफान, 11/4 पर था भारत-A… फिर एक छोर से डटे रहकर 186 गेंदों में ठोके 80 रन

भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 7 नवंबर से खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंडिया-ए पहली पारी में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रही। टीम इंडिया मात्र 161 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ध्रुव जुरेल ने टीम इंडिया की लाज बचाते हुए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 186 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली।

4. रणजी ट्रॉफी में Shreyas Iyer ने काटा बवाल, दोहरा शतक लगाकर किया Odisha के गेंदबाजों का हाल बेहाल

टीम इंडिया से बाहर चल रहे Shreyas Iyer इस समय रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, जहां मुंबई टीम से खेलते हुए अय्यर खुद को साबित करने में लगे हैं। इसी कड़ी में स्टाइलिश बल्लेबाज ने Odisha के खिलाफ धाकड़ पारी खेली है और उसके बाद हर जगह श्रेयस अय्यर का नाम ट्रेंड कर रहा है। श्रेयस ने ओडिशा के खिलाफ 201 गेंदों में दोहरा शतक लगाया और 228 गेंदों में 223 रन बनाकर आउट हुए।

5. WI vs ENG: बीच मुकाबले में अल्जारी जोसेफ लड़ गए शाई होप से, मैदान छोड़कर चले गए तेज गेंदबाज बाहर

फील्ड की प्लेसमेंट को लेकर अल्जारी जोसेफ शाई होप से लगातार बातचीत कर रहे थे। हालांकि वेस्टइंडीज कप्तान ने फील्ड अपनी तरीके से सेट की जिससे अल्जारी जोसेफ काफी निराश नजर आए। जैसे ही वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज ने अपने इस ओवर में जॉर्डन कॉक्स को आउट किया उसके बाद वो गुस्से में मैदान छोड़कर बाहर चले गए। मैदान छोड़कर बाहर जाने से पहले उन्हें लगातार शाई होप से स्लिप में लगे फील्डर को लेकर बातचीत करते हुए देखा गया।

6. ईयान हीली ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान, आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने दिया पूर्व खिलाड़ी को मुंहतोड़ जवाब

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के आक्रामक बल्लेबाजी शैली की पूर्व खिलाड़ी ईयान हीली ने जमकर आलोचना की थी। हीली के बयान को लेकर जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता है। खेल काफी जल्दी बदल रहा है और अगर हम पहले 10 ओवर में धमाकेदार शुरुआत करते हैं तो टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकती है। अगर हम टीम को अच्छी शुरुआत देंगे तो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजों को भी काफी मदद मिलेगी और हम बड़ा स्कोर बना सकते हैं।

7. BGT 2024-25: आउट ऑफ फॉर्म रोहित शर्मा और कोहली को लेकर इयान चैपल ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

इयान चैपल ने टीम इंडिया को लेकर कहा कि, ‘टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मुझे लगता है की यशस्वी जायसवाल काफी अच्छे युवा खिलाड़ी है और उनके अलावा शुभमन गिल भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। लेकिन आपके पास कोहली और रोहित शर्मा है जिनके पास काफी अनुभव है और इस समय जब लोग उनके बारे में इतना कुछ बोल रहे हैं मुझे लगता है कि वो आगामी सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

8. रिद्धिमान साहा का बड़ा खुलासा, पत्नी और इस दिग्गज क्रिकेटर के कारण खेल रहे रणजी ट्रॉफी का जारी सीजन

रिद्धिमान साहा ने जारी रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल के लिए खेलने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, वह हालिया सीजन नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने उन्हें एक और सीजन खेलने के लिए कहा।

9. David Warner का नया इंस्टा पोस्ट हुआ सुपर वायरल, फैन्स ने लिखा- आप भारत का आधार कार्ड ले लो

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज David Warner का भारत और यहां के लोगों से अलग ही लगाव है, जिसका नजारा हर दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। पोस्ट के जरिए खिलाड़ी ने भारत के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी है। इस सोशल मीडिया पोस्ट पर लाखों की संख्या में लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए हैं। साथ ही कुछ फैन्स ने कमेंट कर लिखा की इस खिलाड़ी को भारत का आधार कार्ड दे दो।

 

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...