Skip to main content

ताजा खबर

7 जुलाई को 77 रन: रुतुराज गायकवाड़ ने हरारे में MS Dhoni को जन्मदिन पर दिया खास गिफ्ट

7 जुलाई को 77 रन रुतुराज गायकवाड़ ने हरारे में MS Dhoni को जन्मदिन पर दिया खास गिफ्ट

MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter/X)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच 7 जुलाई को जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें कि इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaiklwad) ने धोनी के जन्मदिन वाले दिन चेन्नई सुपर किंग्स में अपने सीनियर खिलाड़ी व पूर्व कप्तान को 77 रनों की पारी खेलकर, खास तरह से ट्रिब्यूट किया है

मैच में गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 77* रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौतल भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 234 रनों का एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। तो वहीं गायकवाड़ की 7 जुलाई को 77 रनों की पारी को ब्रेक करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में फ्रेंचाइजी ने लिखा- 7/7 पर 77, यह रुतु-थाला बाॅन्ड है।

देखें चेन्नई सुपर किंग्स की ये स्पेशल पोस्ट

तो वहीं मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद मिड-इनिंग के दौरान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा- यह काफी कठिन था, पहली 15 गेंदें जो मैंने खेलीं, एक भी गेंद मेरे बैट के मिडिल में नहीं लगी। विकेट बल्लेबाजी के लिए थोड़ा कठिन था, लेकिन मैंने और अभिषेक ने बात की कि हमें अपना समय लेना चाहिए और फिर अपने शॉट्स के लिए जाना चाहिए और यह हमारे लिए काम कर गया।

साथ ही अपने दूसरे ही मैच में शतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक को लेकर गायकवाड़ ने कहा- उन्होंने स्पिनरों का बहुत अच्छे से सामना किया। हमने अपने शॉट्स खेलते समय अपना आकार बनाए रखने के बारे में बात की, विकेट दो तरह से रिएक्ट कर रहा था, कभी गेंद रुकती तो कभी फंसकर आती। हमें टेस्ट मैच की लेंथ पर टिके रहने की जरूरत थी।

दूसरी ओर, इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने जारी टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस जीत के बाद दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...