
Nicholas Pooran (Source X)
साउथ अफ्रीका और दक्षिण अफ्रीका के बीच 23 अगस्त को 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 175 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में निकोलस पूरन की आक्रामक पारी की बदौलत कैरेबियन टीम ने लक्ष्य को 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम को सात विकेट से हराया।
निकोलस पूरन तरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और सिर्फ 26 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने दो चौके और सात छक्के लगाए। पूरन ने वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में नांद्रे बर्गर की गेंद पर चार छक्के जड़े, जिसका वीडियो सामने आया है। उनका यह आक्रामक रूप काफी पसंद किया जा रहा है।
दूसरे विकेट की साझेदारी को तोड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने बर्गर को अटैक पर लगाया। लेकिन उनका यह कदम मेहमान टीम पर उल्टा पड़ गया। निकोलस पूरन ने नांद्रे बर्गर की गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़ दिए। अपनी पहली दो गेंदों पर एक रन देने के बाद बर्गर ने अपनी लय खो दी और पूरन ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए चार बड़े छक्के जड़े और ओवर में 25 रन बटोरे।
आप भी देखें वीडियो-
Nicholas Pooran smashed 4 sixes in a row against South Africa. 🫡⚡pic.twitter.com/yw5p5bD93r
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 24, 2024
तरौबा में सीरीज के पहले मैच में सात छक्के लगाकर पूरन ने अब तक खेले गए 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में छक्कों की संख्या 139 तक पहुंचा दी है, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे अधिक छक्का है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (134), भारत के सूर्यकुमार यादव (136) और इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान जोस बटलर (137) को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के
| नंबर | खिलाड़ी | देश | मैच | रन | छक्के |
| 1. | रोहित शर्मा | भारत | 159 | 4231 | 205 |
| 2. | मार्टिन गुप्टिल | न्यूज़ीलैंड | 122 | 3531 | 173 |
| 3. | निकोलस पूरन | वेस्ट इंडीज | 96 | 2141 | 139 |
| 4. | जोस बटलर | इंगलैंड | 124 | 3264 | 137 |
| 5. | सूर्यकुमार यादव | भारत | 71 | 2432 | 136 |
| 6. | ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | 113 | 2600 | 134 |
दोनों टीमों के बीच रविवार (25 अगस्त) को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। 0-1 से पीछे चल रही दक्षिण अफ्रीका जरूरी 1-1 की बराबरी करने की कोशिश करने वाली है।
IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव
IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ
IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल
IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

