Skip to main content

ताजा खबर

616 दिनों के बाद आज भारत के लिए पहला ODI खेल रहा है ये खिलाड़ी, वर्ल्ड कप विनिंग टीम का रह चुका है हिस्सा

616 दिनों के बाद आज भारत के लिए पहला ODI खेल रहा है ये खिलाड़ी, वर्ल्ड कप विनिंग टीम का रह चुका है हिस्सा

Rishabh Pant & Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images)

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। इस दुर्घटना के चलते उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। ऋषभ ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट (Competitive Cricket) में वापसी की थी। लीग में उन्होंने अपने खेल से एक बार फिर फैंस और दिग्गजों का दिल जीता।

आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद ऋषभ को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली और उन्होंने टीम की जीत में भी बड़ी भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में वह भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। ऋषभ ने 8 मैचों में 24.42 के स्ट्राइक रेट और 127.61 की स्ट्राइक से 171 रन बनाए थे।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के शानदार कमबैक को देखकर हर किसी का कहना है कि “कमबैक हो तो ऐसा हो। भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के बाद आज (7 अगस्त) ऋषभ ने 616 दिनों बाद वनडे क्रिकेट में भी वापसी कर ली है। पंत ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 30 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेगले ओवल में खेला था।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के प्लेइंग 11 में Rishabh Pant ने केएल राहुल को किया रिप्लेस

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद मैनेजमेंट ने तीसरे वनडे के प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पहले दो मैचों का हिस्सा नहीं थे, तीसरे वनडे में उन्हें केएल राहुल की जगह टीम में जगह मिली है। देखना होगा लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी कर पंत कैसा प्रदर्शन करते हैं।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर डालें एक नजर-

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भारत के लिए अब तक 30 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 34.6 के औसत और 106.66 की स्ट्राइक रेट से 865 रन बनाए हैं। पंत ने वनडे में 5 अर्धशतक और 1 शतक ठोका है, उनका हाईएस्ट स्कोर 125 रन है। वहीं 76 टी20 मैचों में ऋषभ ने 23.25 के औसत 127.4 की स्ट्राइक रेट से 1209 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है।

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...