Skip to main content

ताजा खबर

6 सालों में हुआ पहली बार, ICC टॉप 30 रैंकिंग से बाहर हुए रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट क्रिकेट की आईसीसी टॉप 30 रैंकिंग बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हुए हैं। पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब रहा है। 2024-25 सीजन में रोहित शर्मा ने 12 पारी में 11.83 के औसत से सिर्फ 152 रन बनाए हैं।

एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने पहली पारी में सिर्फ तीन रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में भारतीय कप्तान छह रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे।

सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली है और अब वो 20वें पायदान पर आ चुके हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ सात रन बनाए थे जबकि शानदार बल्लेबाज दूसरी पारी में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। बता दें कि, विराट कोहली ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में धमाकेदार शतक जड़ा था।

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बने

इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। ब्रूक ने पिछली तीन पारी में 116.33 के औसत से 173 रन, 123 रन और 55 रन बनाए हैं।

ब्रूक ने अपने ही टीम के साथी जो रूट को पछाड़कर पहला पायदान हासिल किया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेंगे।

इंग्लैंड की बात की जाए तो टीम को अब तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेलना है जिसकी शुरुआत 15 दिसंबर से हो रही है। ब्रूक आगामी टेस्ट मैच में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे और इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...