Skip to main content

ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Glenn Maxwell, Rinku Singh, David Warner, Aakash Chopra, Rohit Sharma, Jasprit Bumrah, & Sunil Gavaskar (Photo Source: X)

1. AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ बीच सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में इन 3 धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के पहले मैच में दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन और जोश फिलिप को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए टीम में शामिल कर लिया है।

2. 42 साल के इस क्रिकेटर ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए दिया नाम, 10 साल पहले खेला था आखिरी T20I मैच

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया है। 2014 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेलने वाले एंडरसन 10 साल के लंबे समय के बाद इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे। इसके अलावा, एंडरसन कभी आईपीएल का भी हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले, उन्होंने 1.25 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में उन्होंने अपना नाम रजिस्टर करवाया है।

3. “मैं 25 साल का? मुझे लगा मैं उससे भी यंग हूं”- गंभीर ने बर्थडे विश पर SRK का दिल जीत लेने वाला जवाब

2 नवंबर 2024 को शाहरुख खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे के मौके पर ना सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों ने भी किंग खान पर अपना प्यार लुटाया था। सभी ने शाहरुख के लिए एक से बढ़कर एक प्यारे मैसेज लिखे थे। इसी कड़ी में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच और IPL में कोलकाता नाईट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने भी शाहरुख को विश करते हुए उन्हें 25 साल का कहा था। शाहरुख ने गंभीर को रिप्लाई दिया है वो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गौतम ने लिखा था, ‘शाहरुख एक शख्स जो 25 साल के होने जा रहे हैं। आपकी एनर्जी, चार्म हर साल के साथ और जवान हो रहा है। आप ऐसे ही प्यार फैलाते रहें।’

4. “रोहित की जगह बुमराह को कप्तानी करनी चाहिए…”, आकाश चोपड़ा ने गावस्कर का समर्थन कर दिया ऐसा बयान

रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित की पत्नी रितीका प्रेग्नेंट हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच को मिस कर सकते हैं। दूसरे टेस्ट में भी उनकी अनुपस्थिति की खबरें सामने आ रही है।सुनील गावस्कर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंप देनी चाहिए और रोहित शर्मा जब वापस लौटें तो उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर खेलना चाहिए। क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी सुनील गावस्कर की इस बात का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, गावस्कर ने जो कहा है वो गलत नहीं है, क्योंकि बिना कप्तान के बड़ी सीरीज शुरू करना गलत है।

5. IPL 2025 Mega Auction: KKR ने रिंकू सिंह को किया 13 करोड़ में रिटेन, भारतीय खिलाड़ी ने बदला अपना आशियाना, खरीदा यह आलीशान बंगला

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में अलीगढ़ में एक आलीशान बंगला खरीदा है। उन्होंने यह बंगला तब खरीदा जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में रिटेन किया। बता दें कि, रिंकू सिंह का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस धुआंधार खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है।

6. BBL 2024-25: सिडनी थंडर ने डेविड वॉर्नर को अपना कप्तान किया नियुक्त

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सिडनी थंडर ने बिग बैश लीग के आगामी सीजन में अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बता दें कि, हाल ही में डेविड वॉर्नर के ऊपर से कप्तानी का बैन हट चुका है। यही नहीं डेविड वॉर्नर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर में क्रिस ग्रीन की जगह लेंगे। हालांकि ग्रीन खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

7. Ranji Trophy: मुंबई टीम में हुई श्रेयस अय्यर की वापसी, पृथ्वी शॉ अभी भी हैं टीम से बाहर

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में बुधवार से मुंबई और ओडिशा के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए मिडिल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयस अय्यर की मुंबई टीम में वापसी हुई है। उन्हें एलीट ग्रुप ए मुकाबले के लिए 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है। अय्यर निजी कारणों से त्रिपुरा के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे, जो अंत में ड्रॉ पर छूटा था। वहीं, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का एक बार फिर मुंबई टीम से पत्ता कट गया है। मुंबई बनाम त्रिपुरा मैच में भी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली थी। 24 वर्षीय खिलाड़ी पिछले मैच में स्क्वॉड का हिस्सा था लेकिन अब उन्हें 16 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया।

ओडिश के खिलाफ मैच के लिए मुंबई टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, कर्ष कोठारी, हिमांशु सिंह, शारदुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मोहम्मद जुनेद खान और रॉयस्टन डायस।

8. “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे जल्दी…”, भारत-A पर लगे बॉल टेम्परिंग आरोप को लेकर बोले डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया-ए और इंडिया-ए के बीच मकाय में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत को 7 विकेट से सामना करना पड़ा। मैच के दौरान इंडिया-ए पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की थी। अधिकारियों के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव बनाने के लिए गेंद से छेड़छाड़ करते हुए उसका शेप बदल दिया था। इस बीच, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को इस मामले को लेकर आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि, बोर्ड ने इस मुद्दे को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी दबा दिया, क्योंकि भारत दौरे पर आने वाला है।

9. रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, बताया कौन होगा BGT 2024-25 का विजेता

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया की जीत का फेवर किया है और उसके 3-1 से जीतने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारत के हालिया संघर्ष और प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी को महत्वपूर्ण कारण बताया।

10. अपने दिवंगत कोच को याद कर इमोशनल हुए Rishabh Pant, इंस्टा स्टोरी पर लिखी मन की बात

Rishabh Pant के लिए टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था, वहीं इस मुकाम को हासिल कर पंत ने अपने कुछ करीबी लोगों को भी खोया है। अब उनमें से एक करीबी शख्स को पंत ने याद किया है, जिनकी भूमिका इस खिलाड़ी के करियर में सबसे अहम रही है और एक तरह से पंत काफी इमोशनल हो गए। पंत ने दिवंगत कोच Tarak Sinha की पुण्य तिथि पर पंत ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की। पंत ने लिखा- 3 साल हो गए हैं आपको गए, अभी भी आपकी मौजूदगी का एहसास होता है, उनकी विरासत हमें प्रेरित और मार्गदर्शन करती रहती है,  धन्यवाद सर।

11. Glenn Maxwell ने खुद बताया RCB ने कैसे तोड़ा उनसे नाता, टीम के फैसले से दुखी नहीं है ये खिलाड़ी

RCB टीम का नाम उन टीमों की लिस्ट में आता है, तो आज तक IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। दूसरी ओर टीम ने बड़े फैसले लेते हुए अपने कई दिग्गज खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है, Glenn Maxwell का नाम भी रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची में है और खुद इस खिलाड़ी ने बताया है कि टीम मैनेजमेंट ने उनको कॉल कर क्या बोला था। मैक्सवेल ने बताया, RCB मैनेजमेंट ने मुझे कॉल पर बताया था कि वो मुझे रिटेन नहीं कर रहे, 30 मिनट बात हुई उनसे, उन्होंने अपना प्लान बताया और ये अच्छी चीज थी। मैं टीम के फैसले से खुश हूं, हर टीम को ऐसा करना चाहिए रिश्ते बने रहते हैं। RCB के साथ मेरा रिश्ता खत्म नहीं हुआ है, मैं वापस इस टीम के लिए खेलना चाहूंगा।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...