Skip to main content

ताजा खबर

6 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

6 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. जारी IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, बुमराह-मलिंगा भी नहीं कर पाए हैं ऐसा

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि जो रिकाॅर्ड स्विंग किंग भुवी ने अपने नाम किया, ऐसा कारनामा अभी तक आईपीएल में कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर पाया है।

भुवी ने इस कीर्तिमान को सीएसके के युवा बल्लेबाज आयुष मातरे को आउट कर अपने नाम किया। इस विकेट के साथ ही अब वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भुवी के विकेटों की संख्या अब 200+ हो गई है। पहले नंबर पर युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।

2. IPL 2026: KKR vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

जारी आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 6 अप्रैल, सोमवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर शाम 7.30 बजे से आयोजित होगा। हालांकि, मुकाबले में केकेआर पर पंजाब किंग्स के गबरू शेर का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। क्योंकि जारी सीजन पंजाब ने अपने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर को होम एडवांटेज मिल सकता है।

तो वहीं, हेड टू हेड की बात करें, तो 35 मैचों में केकेआर ने 21 और पंजाब किंग्स ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। एक बार मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जिनपर फैंस की नजर होगी: 1. फिन एलन (केकेआर), 2. कूपर काॅनली (पंजाब किंग्स), 3. मार्को यान्सेन (पंजाब किंग्स)

3. IPL 2026: CSK vs DC मैच से पहले एमएस धोनी का होगा एक स्पेशल फिटनेस टेस्ट – रिपोर्ट्स

जारी आईपीएल में दिग्गज एमएस धोनी को एक्शन में देखने वाले क्रिकेट फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले अनुभवी धोनी का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आगामी मैच से पहले एक फिटनेस टेस्ट होने वाला है। अगर धोनी इस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो वह डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को चेपाॅक में होने वाले मैच में खेल सकते हैं।

धोनी को लेकर अगर इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो धोनी का 6 अप्रैल, सोमवार को एक फिटनेस टेस्ट होने वाला है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया- “फ्रेंचाइजी ने उन्हें जल्दबाजी में वापस लाने का कोई संकेत नहीं दिया है और इसके बजाय उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए समय देने का विकल्प चुना है। और इस बात की प्रबल संभावना है कि धोनी शनिवार के मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।”

4. IPL 2026: CSK की हार पर अंबाती रायडू का बोल्ड बयान कहा ‘गलत प्लानिंग कर रही है टीम’

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ एक बड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने टीम की रणनीति पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि CSK ने पूरे मैच में एक ही गलत प्लान को जारी रखा, जो उनकी हार की सबसे बड़ी वजह बना।

रायडू ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर कहा कि मैच के दौरान ऐसा कोई खिलाड़ी नजर नहीं आया, जो गेंदबाजों को शांत करके उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दे सके। उनके अनुसार, टीम को बीच-बीच में 20-30 सेकंड लेकर खेल की गति धीमी करनी चाहिए थी, जिससे गेंदबाज बेहतर योजना बना पाते और दबाव को कम कर सकते थे।

5. IPL 2026 में कब लौटेंगे एमएस धोनी? CSK कैप्टन ने दिया बड़ा अपडेट

एमएस धोनी के फैंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले धोनी की फिटनेस पर जानकारी दी।

रुतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी के खिलाफ मैच में टाॅस के समय बताया कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धोनी मैदान पर लौटने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन उनकी वापसी में थोड़ा समय लगेगा। CSK की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया था कि धोनी को पिंडली में चोट लगी है और इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों के मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

6. IPL 20026: CSK की हार की हैट्रिक पर इरफान पठान का बड़ा बयान कहा ‘यह खिलाड़ी बन गया टीम की बड़ी समस्या’

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ टीम को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी लगातार तीसरी हार थी, जिससे टीम की स्थिति पॉइंट्स टेबल में कमजोर हो गई है। फैंस को उम्मीद थी कि CSK वापसी करेगी, लेकिन टीम हर मैच में कुछ ना कुछ गलती दोहरा रही है।

इस हार के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि CSK की सबसे बड़ी समस्या इस समय उनके प्रमुख खिलाड़ी नूर अहमद बन गए हैं। पठान के अनुसार, नूर अहमद से टीम को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभाव नहीं डाल पाए हैं।

7. KKR vs PBKS, Match 12: कोलकाता या पंजाब, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

KKR vs PBKS: हेट डू हेड रिकाॅर्ड टी20 रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड काफी मजबूत है। 35 मैचों में से कोलकाता ने 21 मैच जीते हैं, पंजाब ने 13 मैच जीते हैं, और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

मैच खेले  35
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते  21
पंजाब किंग्स ने जीते 13
टाइ 00
नो रिजल्ट 01
सबसे पहला मैच 03 मई, 2008
सबसे हालिया मैच 26 अप्रैल, 2025

8. IPL 2026, KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

ईडन गार्डन्स, कोलकाता पिच रिपोर्ट

कोलकाता का ईडन गार्डन्स देश के सबसे मशहूर मैदानों में से एक है, और जब यहां कोलकाता और पंजाब के बीच मैच होगा, तो दोनों तरफ से रनों की उम्मीद की जाएगी। हाल के दिनों में बाउंड्री की दूरी कम कर दी गई है, और इसीलिए इस मैदान की पिच पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना काफी मुश्किल नहीं होता है। हालांकि, स्पिनरों के लिए, खासकर उन स्पिनरों के लिए जो गेंद को थोड़ी ज्यादा हवा देने से नहीं हिचकिचाते, उनके लिए यह पिच बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

KKR vs PBKS अनुमानित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, विशक विजयकुमार और जेवियर बार्टलेट

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...