

1. 2027 वर्ल्ड कप की रेस में शमी-भुवनेश्वर, आकाश चोपड़ा ने बताई किसकी दावेदारी मजबूत
पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में वापसी आसान नहीं होगी। दोनों अनुभवी तेज गेंदबाज इस समय भारतीय वनडे टीम से बाहर हैं।
अगर उन्हें वापसी करनी है तो अगले कुछ महीनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। चोपड़ा के मुताबिक सिर्फ आईपीएल या कुछ घरेलू मैचों के दम पर किसी खिलाड़ी को सीधे वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल सकती। आकाश चोपड़ा ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार की सबसे बड़ी परेशानी उनका सीमित वर्कलोड है। वह रणजी ट्रॉफी नहीं खेलते, जिससे लंबे प्रारूप में उनकी गेंदबाजी और फिटनेस की परीक्षा नहीं हो पाती।
2. ENG vs PAK 2026: पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान; नंबर-3 पर खेलेंगे जॉर्डन कॉक्स, डैन लॉरेंस की हुई वापसी
गुरुवार, 6 अगस्त को इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कुछ अहम खिलाड़ियों की वापसी हुई है और रणनीतिक बदलाव भी किए गए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स अब जैकब बेथेल की जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए अहम भूमिका निभाएंगे; बेथेल दाहिने घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड:
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग
3. डेल स्टेन और कपिल देव को पछाड़ने की कगार पर मिचेल स्टार्क, बांग्लादेश सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है और इस दौरान अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास ऑल-टाइम महान खिलाड़ियों में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। 36 साल के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 433 टेस्ट विकेट लिए हैं। उन्हें भारत के महान पूर्व कप्तान कपिल देव (434 विकेट) से आगे निकलने के लिए सिर्फ दो विकेट और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439 विकेट) से आगे निकलने के लिए सात विकेट की जरूरत है।
स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस से कहा, “इसका मतलब है कि मैंने लम्बे समय तक खेल खेला है। उन खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना बहुत अच्छी और विनम्रता महसूस कराने वाली बात है। लेकिन जब आप खेल रहे होते हैं, तो इन बातों का बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता। आप बहुत ज्यादा आगे की नहीं सोचते।”
4. ‘सूर्यवंशी एक दिन यह रिकॉर्ड तोड़ देगा’ मैन्स T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जोस बटलर का बड़ा बयान
हाल में ही जोस बटलर (Jos Buttler) मैन्स टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। तो वहीं, ये रिकाॅर्ड अपने नाम करने के साथ उन्होंने कहा है कि समय का कुछ नहीं पता। खेल तेजी से बदल रहा है और एक दिन शायद भारत के वैभव सूर्यवंशी उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ देंगे।
बटलर ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा “हां, यह सोचना वाकई बहुत बढ़िया है कि T20 में सबसे ज्यादा रन मेरे नाम हैं। कोई न कोई तो एक दिन इसे पार कर ही लेगा, और शायद उसका नाम वैभव सूर्यवंशी होगा। लेकिन हां, यह गर्व का पल है।”
5. SL vs IND 2026: पहले टेस्ट से पहले शुभमन गिल के सामने सेलेक्शन से जुड़े 3 बड़े सिरदर्द
जब भारत, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू करने की तैयारी कर रहा है, तो कप्तान शुभमन गिल और टीम मैनेजमेंट के सामने टीम चुनने को लेकर अहम सवाल हैं।
2025-27 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा होने के नाते, भारत की तैयारियों की परीक्षा जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अहम खिलाड़ियों की चोटों से हुई है, जिससे पहले मैच से पहले प्लेइंग XI में कई जगहों को लेकर चर्चा हो रही है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले आइए जानते हैं शुभमन गिल के सामने चयन से जुड़ी 3 दुविधाएं। 3. नंबर 3 की दुविधा, , 2. जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा?, 1. स्पिन अटैक में रवींद्र जडेजा का साथ कौन देगा?
6. T20 क्रिकेट के नए बादशाह बने जोस बटलर, पोलार्ड को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्ड ‘रिकाॅर्ड’
5 अगस्त, बुधवार को इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए, एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें अब बटलर टी20 क्रिकेट इतिहास में वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड (Kieron pollard) को पीछे छोड़, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
बटलर ने यह मुकाम जारी द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) की ओर से खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ हासिल किया। इस मुकाबले में उन्होंने 20 गेंदों में 6 छक्कों की मदद और 250 के तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 51* रन बनाए। तो वहीं, इन रनों के साथ ही वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। बटलर ने खेले गए 522 टी20 मैचों में 9 शतक और 105 अर्धशतक की मदद से 14833 रन बनाए। उन्होंने पहले नंबर पर मौजूद पोलार्ड (14803 रन) को पीछे कर दिया हैै।
7. WI vs PAK, 2nd Test: साजिद और उस्मान की फिरकी का जादू; पोर्ट ऑफ स्पेन में 8 विकेट से जीता पाकिस्तान, सीरीज 1-1 के साथ रही ड्रॉ
बुधवार, 5 अगस्त को पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में विदेश में लगातार आठ मैच हारने का सिलसिला तोड़ा। उन्होंने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।
पहले दिन, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 344 रन का अच्छा स्कोर बनाया। जस्टिन ग्रीव्स (73) और रोस्टन चेज (70) ने अहम अर्धशतक लगाकर मेजबान टीम को संभाला, जबकि ऑफ-स्पिनर साजिद खान ने 4/85 के आंकड़े के साथ पाकिस्तानी गेंदबाजी की कमान संभाली।
8. “कांबली और पृथ्वी शॉ जैसा न हो हाल” – रॉबिन उथप्पा की वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी
पूर्व क्रिकेटर राॅबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, “वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में तेंदुलकर से भी ज्यादा असर डाल सकते हैं। लेकिन उन्हें कैसे संभाला जाता है, यह अहम होगा। हमने पहले भी भारतीय क्रिकेट में शानदार खिलाड़ियों को उभरते देखा है। हमने विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ को देखा था, और जब वे 17-18 साल के थे, तो लोग पूछने लगे थे कि वे क्या बनेंगे। वे क्या बनेंगे? और फिर अचानक वे रास्ते से भटक जाते हैं।”
9. ‘हर किसी के लिए खुला रहता था माही का कमरा’ – धोनी की कप्तानी की सादगी पर बोले अजिंक्य रहाणे
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की सहज लीडरशिप शैली के बारे में खुलकर बात की। ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए, रहाणे ने बताया कि कैसे धोनी के डाउन टू अर्थ व्यक्तित्व और ‘ओपन-डोर पॉलिसी’ ने इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में एक शांत और एकजुट टीम कल्चर बनाने में मदद की। धोनी की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने और बाद में 2023 और 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले रहाणे ने कहा कि धोनी का सादगी भरा स्वभाव ही एक लीडर के तौर पर उनकी सबसे बड़ी खूबी है।
‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर रहाणे ने कहा, “वह (धोनी) बहुत शांत और कूल हैं और बाकी लोगों की तरह ही एक आम इंसान हैं। उनका कमरा लगभग हमेशा किसी के भी आने-जाने के लिए खुला रहता था। कई बार 10-15 लोग या पूरी टीम ही उनके कमरे में होती थी। लेकिन जब उनका दरवाजा बंद होता था, तो किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं होती थी।”
PCB ने हमजा नजर पर लगाया दो साल का बैन, साथ ही साथ ठोका 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना
गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं को अजिंक्य रहाणे का बड़ा संदेश, कहा टेस्ट टीम को सीनियर्स की जरूरत
2027 वर्ल्ड कप की रेस में शमी-भुवनेश्वर, आकाश चोपड़ा ने बताई किसकी दावेदारी मजबूत
“व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सचिन पाजी से भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी”: रॉबिन उथप्पा

