Skip to main content

ताजा खबर

5 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. “गेंदबाजों के लिए भी कुछ छोड़िए”: सुरेश रैना ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का किया कड़ा विरोध

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार रैना ने कहा, “मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ हूं। कई फिट खिलाड़ी सिर्फ बैटिंग करते हैं और फिर बैठ जाते हैं। आप कैसे बेहतर बनेंगे? वर्ल्ड कप में ऐसा कोई नियम नहीं है। मैं एंटरटेनमेंट वाली बात समझता हूं, लेकिन बॉलर्स के लिए कुछ नहीं बचा है। पहले 170 का स्कोर कॉम्पिटिटिव माना जाता था, लेकिन अब 250 का स्कोर भी चेज हो रहा है। यहां तक ​​कि 300 रन भी बन रहे हैं। गेंदबाजों के लिए भी कुछ छोड़िए। विकेट लेने का कोई विकल्प नहीं है। बल्लेबाज आउट नहीं होते, और अतिरिक्त बल्लेबाजों के कारण गेंदबाजों पर दबाव बढ़ेगा।”

2. ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है…’ : मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर बोले ईशान किशन

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का मजबूत समर्थन मिला है। किशन का मानना ​​है कि शमी का लगातार अच्छा करने का जज्बा और भूख उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है। दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले ईस्ट जोन के कप्तान किशन ने शमी की अहम भूमिका की तारीफ की।

किशन ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि वह बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इस खेल के दिग्गज रहे हैं। जब से उन्होंने बंगाल के लिए खेलना शुरू किया है, तब से वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह विकेट ले रहे हैं, अपनी पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि उम्र बस एक नंबर है।”

3. “लोकल तमिल बॉय का फायदा मिलेगा” – मैथ्यू हेडन ने दिनेश कार्तिक को बताया CSK का अगला कोच बनने का मजबूत दावेदार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने फ्रेंचाइजी के अगले मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने के लिए भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का समर्थन किया है। स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड पुरुष टीम के मुख्य कोच बनने के बाद सीएसके नए कोच की तलाश कर रही है। विजडन क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए, हेडन ने इस बात पर जोर दिया कि तमिलनाडु क्रिकेट में कार्तिक की गहरी जड़ें और कोचिंग में उनका बढ़ता अनुभव उन्हें पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम का हेड कोच बनने का उम्मीदवार बनाती है।

4. केएल राहुल नहीं खेलेंगे Duleep Trophy फाइनल, ईस्ट जोन के खिलाफ मुकाबले के लिए सिराज और पडिक्कल टीम में शामिल

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कल यानी 6 सितंबर से शुरू होने वाले साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दिलीप ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो गए हैं। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने मैच से पहले प्रेस ब्रीफिंग में इस बात की पुष्टि की, जिससे घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट में राहुल के खेलने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

5. इस वजह से मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को टीम से बाहर करने के पीछे सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार से जुड़ी चिंताएं भी शामिल हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टेस्ट हार के बाद सात खिलाड़ियों और दो कोचों को वापस भेजने का फैसला किया था। इनमें रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, इन तीनों खिलाड़ियों को कुछ घटनाओं के संबंध में एक समिति के सामने अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। ये घटनाएं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों के दौरान हुई थीं।

6. ‘भारत हमेशा एक कदम आगे’ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा का बोल्ड बयान

यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 में आज 5 सितंबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक धमाकेदार मुकाबला होने वाला है। तो वहीं, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप में मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा “पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अगर आप आज के खेल के आधार पर बॉलिंग यूनिट या बैटिंग यूनिट को देखें, तो मुझे लगता है कि दोनों ही पहलू संतुलित हैं। हमने उनके खिलाफ जहां भी जीत हासिल की है, चाहे वह एशिया कप हो या कोई और मैच, हम हमेशा उनसे एक कदम आगे रहे हैं। असल बात यह है कि एक टीम के तौर पर हम उनके खिलाफ कितना अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। हम यही चाहेंगे।”

7. ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। इंग्लैंड ने बल्लेबाज एनीयूरिन डोनाल्ड को 16 सदस्यीय टी20 टीम में शामिल किया है। डोनाल्ड ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।

टी20आई स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जॉश बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जॉश टोंग

वनडे स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जॉश बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जॉश टोंग

8. ‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रैना ने कहा, “यह खेल ही तो सब कुछ है, है ना? एक खिलाड़ी के तौर पर आप इसी के लिए जीते हैं। आप देश के लिए इतना कुछ करते हैं, माता-पिता ने इतनी कुर्बानी दी होती है, लेकिन उस पल मुझे लगा कि यही सबसे अच्छा है। क्योंकि ये सब चीजें होती रहती हैं… आप अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। उस समय, चाहे मैं 32 या 33 साल का था, जो भी उम्र रही हो… लेकिन जब मैंने ड्रेसिंग रूम में ऐसा किया, तो मैं अंदर गया और कहा, ‘हो गया।’ उन्होंने कहा, ‘ये क्या किया तूने?’”

আরো ताजा खबर

BCCI Review Meeting: खिलाड़ियों की थकान और चोटों पर बड़ा फैसला, SENA दौरों से पहले फिर लौटेंगे वॉर्म-अप मैच

Key BCCI Review Meeting Takeaways: Workload Relief, FTP Reforms, and 2027 World Cup Blueprint (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 3 सितंबर, 2026 को वर्कलोड मैनेजमेंट, विदेश...

‘उम्र सिर्फ एक नंबर है…’ : मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर बोले ईशान किशन

Ishan Kishan Highlights Mohammed Shami’s Drive for Team India Recall (image via X) Ishan Kishan on Mohammed Shami: अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का मजबूत समर्थन...

पत्नी नताशा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे गौतम गंभीर, अफगानिस्तान T20I सीरीज से पहले सामने आया वीडियो

Coach Gautam Gambhir and Wife Natasha Turn Heads at Delhi Airport (image via X) टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को शनिवार, 5 सितंबर को अपनी पत्नी नताशा के...

अफगानिस्तान के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ टीम सेलेक्शन पर भड़का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन, बोला ‘डर की वजह से लिया फैसला’

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) 1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की मजबूत टीम चुने जाने पर नाराजगी...