
Chamari Athapaththu’s Historic Hat-Trick Powers Sri Lanka to 75-Run Win Over Indonesia (immage via ICC/X)
2 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के मैच में, श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया और अपनी टीम को इंडोनेशिया महिला टीम के खिलाफ 75 रनों की जबरदस्त जीत दिलाई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को शुरुआत में ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा; इंडोनेशियाई गेंदबाजों की शानदार शुरुआती गेंदबाजी के कारण श्रीलंका टीम का स्कोर 37/4 हो गया। इंडोनेशिया के लिए नी लुह देवी ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें अथापट्टू और कौशिनी नुथ्यांगना जैसे अहम विकेट शामिल थे, जबकि सांग मेप्रियानी ने 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
हालांकि, मिडिल-ऑर्डर की बल्लेबाज निलाक्षिका सिल्वा ने आक्रामक अर्धशतक जड़कर पारी को संभाला। सिल्वा की 35 गेंदों में तेज-तर्रार 50 रनों की पारी की बदौलत श्रीलंका ने अपने 20 ओवरों में 124/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
Chamari Athapaththu’s 7/5, including a hat-trick, rewrites the Women’s Asia Cup record books. 📚
Watch #DPWorldWomensAsiaCup2026 LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/nr0zQSRWR1
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 2, 2026
जवाब में, जब इंडोनेशिया ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया, तो मैच पूरी तरह से एक ही खिलाड़ी के नाम रहा। अथापथु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर के रख दिया और टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाली पहली श्रीलंकाई महिला बन गईं। पारी की शुरुआत में हैट्रिक लेने से चूकने के बाद, उन्होंने वापसी की और लगातार विकेट लेकर निचली क्रम की बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
सिर्फ 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट
अथापट्टू ने सिर्फ 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट लेने का करिश्माई प्रदर्शन किया; उन्होंने इंडोनेशिया की पूरी बैटिंग लाइन-अप को खूब परेशां किया और उन्हें महज 49 रन पर ऑल-आउट कर दिया। उनका यह स्पेल महिला टी20आई क्रिकेट में अब तक के सबसे घातक व्यक्तिगत बॉलिंग प्रदर्शनों में से एक है।
75 रनों की शानदार जीत के साथ श्रीलंका महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय बरकरार रखी है; दो मैचों में दो जीत के साथ उन्होंने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है। श्रीलंका इस लय को बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच में भी बनाए रखना चाहेगा, जबकि इंडोनेशिया का ध्यान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर होगा।
यह भी पढ़ें: एक साथ पार्टी करते नजर आए एमएस धोनी और ऋषभ पंत, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका; देखें यहां
ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका
Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स
‘भारत भी तो आयरलैंड से हारा’ – पाकिस्तान क्रिकेट की चौतरफा आलोचनाओं के बीच बोले PCB चीफ मोहसिन नकवी
3 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

