Skip to main content

ताजा खबर

5 बड़े कारण जिसकी वजह से रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

5 बड़े कारण जिसकी वजह से रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आज 18 दिसंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। अश्विन ने करीब 14 साल चले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के बाद, विराम देने का फैसला किया।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से आने वाले अश्विन ने आईपीएल के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई थी। क्रिकेट में अपने शुरुआती दिनों में अश्विन एक बल्लेबाज थे, लेकिन कोच की सलाह पर वह ऑफ स्पिनर बने और बाकी फिर इतिहास गवाह है। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 लेकर 500 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। जून 2010 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान अनुभवी ऑफ स्पिनर ने टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट अपने नाम किए हैं।

खैर, इस खबर के माध्यम से हम आपको उन 5 बड़े कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। तो आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं:

5 कारण जिसकी वजह से Ravichandran Ashwin ने लिया संन्यास

5. उम्र

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

रविचंद्रन अश्विन की उम्र एक बड़ा फैक्टर रही, जिसकी वजह से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को जल्दी अलविदा कहने का फैसला किया है। रिटायरमेंट की घोषणा के समय अश्विन की उम्र 38 साल, तीन महीने और 1 दिन की थी। इस उम्र तक कुछ एक को छोड़ दें, तो क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट को तो अलविदा कह ही देते हैं।

इसके अलावा वह शायद इस उम्र की वजह से टीम में मौजूद, युवा खिलाड़ियों से फील्डिंग और बाकी मामलों में खुद को कमजोर समझ रहे होंगे, जिस वजह से उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की। हालांकि, इस घोषणा के समय अश्विन खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में गेंदबाजी में पांचवीं और ऑलराउंडर श्रेणी में तीसरी पोजिशन पर काबिज थे।

4. विदेश में पिछले तीन मैचों में नजरअंदाज किया जाना

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

पिछले 10 से ज्यादा वर्षों में यह धारणा रही है कि अगर टेस्ट मैच भारतीय टीम खेल रही है, तो उस टीम की प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन शामिल होने वाले पहले स्पिन गेंदबाज होंगे। हालांकि, जारी बीजीटी सीरीज के पहले तीन मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से अश्विन को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। अश्विन के टेस्ट करियर में यह पहली बार था।

पर्थ में खेले गए पहले मैच में टीम मैनेजमेंट ने अश्विन की जगह वाॅशिंगटन सुंदर को वरीयता दी। हालांकि, इसके बाद एडिलेड ओवल में उन्होंने दूसरा टेस्ट मैच खेला, जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ भी अश्विन को नहीं खिलाया गया था। शायद यह बड़ी वजह रही कि उन्होंने खेल को अलविदा कहने का मन बनाया।

3. भारतीय टीम मैनेजमेंट की अलग सोच

Rohit Sharma and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

अश्विन को शायद अब धीरे-धीरे पता चलने लगा था कि भारतीय टीम मैनेजमेंट उनको लेकर क्या सोच रही है। शायद यह एक और बड़ी वजह रही कि उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की। कोई भी खिलाड़ी नहीं चाहेगा कि वह किसी टीम पर एक बोझ बने।

इसके अलावा अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर कप्तान रोहित ने भी कहा था कि वह समझते हैं कि टीम क्या सोच रही है। वह समझते हैं कि हम किस तरह के संयोजन के बारे में सोच रहे हैं। जब हम यहां आए थे, तो हमें भी पता नहीं था कि कौन सा स्पिनर खेलेगा और कौन नहीं।

2. व्हाइट बाॅल क्रिकेट में लगातार अनदेखी

Ravichandran Ashwin (Pic Source-Twitter)

बता दें कि अश्विन आईपीएल में लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन फिर भी उनकी व्हाइट बाॅल क्रिकेट में लगातार अनदेखी हो रही थी। आखिरी बार अश्विन टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट क्रिकेट में अक्टूबर 2023 और टी20 क्रिकेट में नवंबर 2022 में खेलते हुए नजर आए थे। लिमिटेड ओवर में लगातार अनदेखी की वजह ने भी अश्विन को रिटायरमेंट की घोषणा करने में अहम भूमिका निभाई।

1. क्लब लेवल पर क्रिकेट खेलने की चाह

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)

बता दें कि अश्विन ने अपने रिटायरमेंट के समय कहा था कि एक क्रिकेटर के तौर पर उनके पास काफी पंच है, जिसे वह क्लब लेवल पर दिखाना चाहते हैं। हालांकि, फिलहाल वह खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए कम आंक रहे थे, जिस वजह से उन्होंने संन्यास की घोषणा की। लेकिन वह अपने भीतर बचे हुए क्रिकेट को अब क्लब लेवल क्रिकेट में खेलकर खत्म करना चाहते हैं।

खैर, इन कारणों के अलावा अश्विन के रिटायरमेंट के पीछे और क्या वजह रही, आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...