
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी
4 नवंबर, बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकटों से शिकस्त दी। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, बारिश के बार-बार आने के कारण, भारत के लक्ष्य को संशोधित करके 32 ओवर में 143 रन कर दिया गया था, जिसे भारत ने पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
2. पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) में खेलते हुए नजर आएंगे। मेलबर्न रेनेगेड्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। तो वहीं, यह बांग्लादेशी पेसर लीग में पहली बार खेलने को लेकर रहमान काफी उत्साहित है। बता दें बिग बैश लीग का नया सीजन 12 दिसंबर से शुरू होने वाला है। सभी टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में रहमान का अनुभव मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
3. सौरव गांगुली या एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर ने चुना अपना फेवरेट भारतीय कप्तान!
भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई कप्तानों के नेतृत्व में क्रिकेट खेला और खुद भी भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली। लेकिन, अब सचिन ने बताया है कि उन्हें किन कप्तानों के साथ खेलना सबसे ज्यादा पसंद था? हाल ही में रेडिट पर हुए सवाल-जवाब के दौरान सचिन से उनके पसंदीदा कप्तान के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। सचिन के मुताबिक, ये दोनों कप्तान उनकी पसंदीदा सूची में सबसे ऊपर हैं।
4. बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका दौरे पर हुई टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला। उन्होंने पिछले एक हफ्ते से पहले पायदान पर मौजूद साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सेन को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। स्टार्क के 881 रेटिंग पाॅइंट हो गए हैं, जबकि 875 अंकों के साथ यान्सेन दूसरे और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
5. WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस बार लीग के सभी मुकाबले दो शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें वडोदरा और मुंबई शामिल हैं। दोनों जगह 11-11 मैच खेले जाएंगे। पांचों टीमें इस सीजन में खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। टूर्नामेंट में लीग मुकाबलों के साथ एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल होंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।
6. IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को लगातार दो सीजन में निराशा का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, अब आईपीएल 2027 से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ संभावित ट्रेड से जोड़ा जा रहा है।
हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अगर हार्दिक मुंबई का साथ छोड़ते हैं या कप्तानी की जिम्मेदारी से हटते हैं, तो फ्रेंचाइजी के पास ये तीन विकल्प हो सकते हैं। तो आइए ऐसे ही 3 विकल्पों के बारे में जानें: 3. रोहित शर्मा, 2. सूर्यकुमार यादव, 1. तिलक वर्मा
7. चेज मास्टर विराट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे! बने ODI रन-चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
मॉडर्न बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ते हुए, वनडे इतिहास के सबसे बेहतरीन ‘चेज मास्टर’ के रूप में अपनी पहचान और पक्की कर ली है। बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में, कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 16वें ओवर में यह खास मोमेंट आया, जब कोहली ने कीवी तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की गेंद पर चौका जड़ा। इस शॉट के साथ ही उनके रनों की कुल संख्या तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे 8,720 रनों के रिकॉर्ड से आगे निकल गई।
8. ‘जब वह चौथे गियर में रहता है’, रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर दिया दिल छू लेने वाला बयान
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। कोहली की इस पारी को लेकर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा ‘ऐसे हालात में 70 रन शतक के बराबर होते हैं। वह पूरी पारी में कभी खुद से आगे नहीं बढ़े। जब वह इस तरह चौथे गियर में रहते हैं, तो भगवान आपकी मदद करते हैं। जब ड्रेसिंग रूम में युवा खिलाड़ी उन्हें देखते हैं और देखते हैं कि वह 38 रन पर आउट होने पर भी कैसे गुस्सा होते हैं, तो वे समझ जाएंगे कि उन्हें अभी और मेहनत करनी है।’
38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

