

1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची जारी की है। हालांकि, उनकी इस लिस्ट में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है। कोहली के शानदार रिकॉर्ड और वनडे क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए उनका सूची से बाहर होना चर्चा का विषय बन गया है। बद्रीनाथ ने अपनी यह लिस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने पहले स्थान पर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, दूसरे नंबर पर रिकी पोटिंग, तीसरे नंबर माइकल बेवन, चौथे नंबर पर कुमार संगकारा और 5वें नंबर पर वसीम अकरम को जगह दी।
2. बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल
आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन में भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम जारी रहेगा। हाल में ही आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल से इसको लेकर पुख्ता जानकारी मिली है। बता दें कि आईपीएल 2027 का प्लेयर ऑक्शन अगले महीने 16 दिसंबर को गोवा में होने वाला है। तो वहीं, खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर तक है।
3. सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान
भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई क्रिकेट टीम ने, आगामी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) की सीनियर सेलेक्शन टीम ने सूर्यकुमार को सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी और विजय हजारे ट्राॅफी 2026-27 के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है।
4. 38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार साल 2026 में विराट कोहली की अनुमानित नेट वर्थ ₹1,050 करोड़ से ₹1,600 करोड़ (लगभग $120–$130 मिलियन) के बीच है। अगर हम उनकी संपत्ति के विवरण के बारे में बताएं तो IPL सैलरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ प्रति वर्ष ₹21 करोड़। BCCI कॉन्ट्रैक्ट: ग्रेड B सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जिसमें ₹3 करोड़ की सालाना रिटेनर फीस और मैच फीस शामिल है। ब्रांड एंडोर्समेंट: कई नेशनल और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों का प्रचार करके वे सालाना ₹200 करोड़ से अधिक की कमाई करते हैं।
5. U-19 Asia Cup 2026: श्रीलंका ने जीत के साथ किया आगाज, मलेशिया को 9 विकेट से हराया
अंडर-19 एशिया कप 2026 का पहला मुकाबला गुरुवार को श्रीलंका और मलेशिया के बीच खेला गया। ग्रुप-बी के इस मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया और मलेशिया को 9 विकेट से हराया। मलेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते 28.1 ओवर में 88 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।
6. IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़ी ट्रेड डील, 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चार खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील पूरी हो गई है। इस ट्रेड के तहत लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स सीएसके में शामिल होंगे, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस एसआरएच का हिस्सा बनेंगे। आईपीएल की ओर से गुरुवार को इस ट्रेड डील की आधिकारिक पुष्टि की गई।
7. विराट कोहली (Virat Kohli) की एक झलक पाने को वेलिंगटन एयपोर्ट पर उमड़ी भीड़
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में विराट कोहली की 74 रन की मैच जिताऊ पारी के बाद, फैंस ने वेलिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें 38वें जन्मदिन की बधाई दी। शनिवार को दूसरे वनडे से पहले जब कोहली वेलिंगटन एयरपोर्ट पहुंचे, तो फैंस की भीड़ उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही विराट को सीढ़ियों से नीचे उतरते देखा, तो उन्होंने अपने बैटिंग आइकन के लिए बर्थडे सॉन्ग गाना शुरु कर दिया। यह देख विराट ने भी फैंस को निराश नहीं किया। वह लोगों के पास गए और अपना ऑटोग्राफ देकर उनका दिन बना दिया।
8. IPL 2027: हार्दिक पंड्या को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए – अंबाती रायडू
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने कहा ‘मुझे लगता है कि मुंबई में उन्हें लगा कि उन्हें कोने में धकेल दिया गया है। एक बार जब आपको ऐसा महसूस होता है, तो आप हमेशा अपने कंधों के ऊपर देखते रहते हैं। ड्रेसिंग रूम में ऐसा होने पर, आप उन तरीकों से बाहर आने की कोशिश करते हैं जिनसे आप नहीं चाहते। हार्दिक के लिए बहुत कुछ ठीक नहीं रहा। मुझे नहीं पता कि ये हार्दिक की गलती है या किसी और की। अगर वह मुंबई इंडियंस में रहना चाहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें कप्तान होना चाहिए। उन्हें सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहिए, अपने खेल का आनंद लेना चाहिए और मुंबई इंडियंस के लिए मैच जीतने की कोशिश करनी चाहिए।’
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

