Skip to main content

ताजा खबर

5 टाॅप क्रिकेट रिकाॅर्ड्स जो साल 2024 में टूटे 

T20 World Cup 2024 Winner India (Photo Source: Getty Images)

साल 2024 में क्रिकेट जगत में कुछ ऐसी घटनाएं घटी, जिसने पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। तो वहीं क्रिकेट जगत भी इन घटनाओं से अछूता नहीं रहा। साल 2024 क्रिकेट के नजरिए से काफी ज्यादा शानदार साल रहा।

कुछ युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू कर नए रिकाॅर्ड बनाए, तो कुछ अनुभवी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रिकाॅर्ड बनाए व तोड़े। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको साल 2024 के कुछ ऐसे ही पांच खास और बड़े क्रिकेट रिकाॅर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल टूटे। तो कौनसे हैं ये रिकाॅर्ड आइए जानते हैं:

5. Most runs and most sixes in a calendar year in Mens T20s

साल 2024 वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन के लिए शानदार रहा है। इस साल उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड अपने नाम किया है।

बता दें कि बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल और टी20 लीग मिलाकर कुल 76 मैच खेले, जिसमें पूरन ने 157.39 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 2331 रन बनाए। उन्होंने साल 2021 में मोहम्मद रिजवान द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा (2036) रन बनाने के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

साथ ही इस साल निकोलस पूरन ने टी20 क्रिकेट में कुल 170 छक्के लगाए, जो एक साल में किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा है। पूरन ने क्रिस गेल के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2015 के दौरान टी20 क्रिकेट में कुल 135 छक्के लगाए थे।

4. Most runs in a calendar year in women’s international

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए भी साल 2024 क्रिकेट के नजरिए से काफी ज्यादा शानदार रहा है। इस साल उन्होंने भारतीय टीम के लिए तीनों फाॅर्मेट में ढेरों रन बनाए।

साथ ही मंधाना अब एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना ने इस साल गए 37 इंटरनेशनल मैचों में कुल 1659 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के रिकाॅर्ड को भी तोड़ा है।

3. Highest total in all T20 cricket

साल 2024 में एक और क्रिकेट रिकाॅर्ड टूटा, जो काफी ज्यादा चर्चा में रहा। बता दें कि पिछले साल टी20 क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर ना सिर्फ टूटा, बल्कि नया टोटल भी बना। बता दें कि इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट का हाईएस्ट स्कोर खड़ा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मैच में बड़ौदा ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए।

2. Highest team total in Women’s Tests

भारत महिला टेस्ट में 600 से अधिक का टीम स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई, जिसने 2024 में खेले गए एकमात्र टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 603/6 का स्कोर बनाया। भारत का यह विशाल स्कोर शाेफाली वर्मा के 205 रनों की पारी के दम पर बना।

साथ ही स्मृति मंधाना के 149, जबकि तीन अन्य बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक बनाए। इससे पहले महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकाॅर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच के दौरान 575/9 का स्कोर बनाया था।

1. The only team to win a T20 World Cup unbeaten

इस साल भारत ने यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार जीत हासिल करते हुए, टूर्नामेंट को दूसरी बार अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपराजित रही थी, और भारतीय टीम ने लीग मैच सहित सेमीफाइनल और फाइनल मैच को अपने नाम किया। करीब 11 साल बाद भारत ने किसी आईसीसी ट्राॅफी को अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!

Virat and Rohit (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और पांच...

बिग बैश लीग में होगी प्राइवेट इन्वेस्टर्स की एंट्री! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक फैसला

Cricket Australia Opens Doors to Private Investment in Big Bash (image via getty) Cricket Australia private investment Big Bash league: ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव लाने वाले एक ऐतिहासिक...

‘PCB पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं’ पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलिप्सी का बड़ा दावा

Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की परेशानी कम होने की नाम नहीं ले रही है। टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की...

Shubman Gill Birthday: करोड़ों की नेटवर्थ, लग्जरी कारें और आलीशान घर; जानिए भारतीय कप्तान की BCCI सैलरी और कुल कमाई

Shubman Gill Turns 27: Inside Team India Star’s Massive Net Worth, Car Collection, and BCCI Salary (image via getty) भारतीय क्रिकेट के होनहार खिलाड़ी और कप्तान शुभमन गिल आज यानी...