Skip to main content

ताजा खबर

5 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

5 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs AFG 2026: ‘किसी एक खिलाड़ी का डेब्यू पक्का है’ – एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारतीय टीम

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “भारतीय टीम की प्लेइंग XI कुछ ऐसी हो सकती है यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल (जो अब उप-कप्तान हैं) ओपनिंग करेंगे, और मैं नंबर 3 पर साई सुदर्शन को खिलाऊंगा। मैं साई को इसलिए खिलाना चाहता हूं क्योंकि अगर मैं उन्हें आज नहीं खिलाता और उनकी जगह देवदत्त को खिलाता, तो मुझे उन्हें परसों बाहर करना पड़ता, क्योंकि आजकल टीम में खिलाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। कप्तान गिल नंबर 4 पर होंगे, और ऋषभ पंत नंबर 5 पर खेलेंगे। इसके बाद नंबर 6 और नंबर 7 पर वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी होंगे।”

चोपड़ा ने आगे कहा, “फिर कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का खेलना तय है। इसके बाद पिच को देखना होगा। मुझे लगता है कि यहां किसी एक खिलाड़ी का डेब्यू पक्का है – चाहे वह हर्ष दुबे हों, मानव सुथार हों या गुरनूर बरार क्योंकि आप या तो तीन फास्ट बॉलर्स के साथ खेलेंगे या तीन प्रॉपर स्पिनरों के साथ।”

2. IND vs AFG 2026: बारिश करेगी टेस्ट मैच का मजा किरकिरा? जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम की रिपोर्ट

मुल्लांपुर में पांच दिन के टेस्ट मैच के दौरान मौसम के गर्म और ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है। तापमान 35°C से 38°C के बीच रहने और धुंधली धूप छाए रहने का अनुमान है। पहले दिन सुबह के समय आंधी-तूफान की संभावना है, लेकिन बारिश की वजह से खेल में ज्यादा रुकावट आने की उम्मीद नहीं है। नमी का स्तर लगभग 32% रहने का अनुमान है, जिससे मैदान पर लंबे समय तक रहने वाले खिलाड़ियों के लिए हालात मुश्किल हो सकते हैं।

3. IND vs AFG: सुदर्शन या पडिक्कल, एकमात्र टेस्ट मैच में कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी? हेड कोच गंभीर ने बताया खिलाड़ी का नाम

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में हेड कोच गंभीर ने कहा- साई सुदर्शन को नंबर तीन पर ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वह ज्यादातर इंग्लैंड में खेले हैं, और मेरा मानना है कि उन्हें इस नंबर पर पर्याप्त मौके मिलने चाहिए।

हम प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 11 खिलाड़ियों को चुन सकते हैं, लेकिन साई खराब फाॅर्म में नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में 700+ रन बनाए हैं। अगर हम सुदर्शन को 4-5 मैचों के आधार पर जज करेंगे, तो हम टीम नहीं बना पाएंगे। हेड कोच द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में, देवदत्त पडिक्कल की जगह साई सुदर्शन को तवज्जो दी जाएगी।

4.IND vs AFG 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स के बारे में

IND vs AFG हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टेस्ट क्रिकेट)

मैच खेले  01
भारत ने जीते 01
अफगानिस्तान ने जीते  00
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  14 जून, 2018 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  14 जून, 2018 (भारत ने जीता)

5. IND vs AFG 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में यहां जानें

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़: पिच रिपोर्ट

यह पहली बार होगा जब न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह भारतीय धरती पर इस फॉर्मेट की मेजबानी करने वाला 31वां वेन्यू बन जाएगा। उम्मीद है कि यहां की पिच शुरुआती कुछ दिनों के ज्यादातर समय में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

जैसे-जैसे टेस्ट मैच आगे बढ़ेगा, उम्मीद है कि पिच पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। और अगर मैच आखिरी कुछ दिनों तक खिंचता है जो हाल के दिनों में भारत में कम ही देखने को मिलता है तो यहां स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिल सकता है। ऐसी पिच पर पहले बल्लेबाजी करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है, क्योंकि चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो सकता है।

6. भारतीय टी20 कप्तानी में कौन करेगा सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस? पूर्व विकेटकीपर ने अय्यर नहीं बल्कि सुझाया ये नाम

सबी करीम का बड़ा बयान

जियो स्टार के साथ चर्चा करते हुए पूर्व विकेटकीपर ने कहा- “मैं कप्तानी के दावेदारों में रजत पाटीदार का नाम जोड़ना चाहूंगा। लगातार दो आईपीएल खिताब जीतना बहुत मुश्किल काम है, और उन्होंने इसे बेहद शांत और आत्मविश्वास के साथ अंजाम दिया है। उन्हें स्टार खिलाड़ियों और विदेशी खिलाड़ियों से भरी टीम का नेतृत्व करना पड़ा है, जो अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।”

करीम ने आगे कहा- “इतने सारे दिग्गज खिलाड़ियों और अलग अनुभव वाली टीम का नेतृत्व करना बहुत कठिन काम है, और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर उन उम्मीदवारों में से एक होंगे। लेकिन मेरे दिमाग में संजू सैमसन और वास्तव में ईशान किशन भी हैं। मेरा मानना ​​है कि कप्तानी संभालने के लिए दो या तीन मजबूत दावेदार होंगे।”

7. Women’s T20 World Cup 2026: ये चार टीमें कटाएंगी सेमीफाइनल का टिकट, नासिर हुसैन ने की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि वेस्टइंडीज कोई सरप्राइज दे सकती है, लेकिन उन्होंने सेमीफाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के लिए न्यूजीलैंड का समर्थन किया। आखिर में, उन्होंने भारत को दक्षिण अफ्रीका से आगे निकलकर टॉप चार में जगह बनाने के लिए चुना।

8. क्यों गई ऋषभ पंत की टेस्ट कप्तानी? हेड कोच गंभीर ने दिया जबाव

टेस्ट उप-कप्तान के पद से ऋषभ पंत को हटाए जाने के संदर्भ में, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि इस बल्लेबाज को उनका समर्थन हासिल है, लेकिन उन्हें खेल की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। गंभीर ने कहा, ‘हम ऋषभ पंत की खेल की शैली में बदलाव नहीं चाहते, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी होता है।’

আরো ताजा खबर

29 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ टी20आई सीरीज से बाहर भारत के खिलाफ चौथे टी20आई से पहले न्यूजीलैंड को एक...

NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, 1 और 2 नवंबर को होगा सिमुलेशन टेस्ट

Prasidh Krishna (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़...

‘मयंक यादव या किसी स्पिनर को मिल सकती है जगह’ – न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I को लेकर अश्विन का बड़ा बयान

Mayank Yadav (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।...

‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा

  Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने...