Skip to main content

ताजा खबर

5 खिलाड़ी जो IPL 2025 Mega Auction सबसे महंगे बिके, देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए इस समय सऊदी अरब के जेद्दाह में मेगा ऑक्शन जारी है। आज 25 नवंबर, सोमवार को ऑक्शन के दूसरे दिन खिलाड़ियों की बिकावली जारी है। हालांकि, ऑक्शन में शामिल सभी 10 टीमों ने अपने बचे हुए पर्स में से ज्यादातर पैसा खिलाड़ियों को खरीदने पर खर्च कर दिया है।

कुछ खिलाड़ियों पर इस मेगा ऑक्शन में जमकर पैसा बरसता हुआ नजर आया है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को रिकाॅर्ड 27 करोड़ की बोली में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा। खैर, आइए जानते हैं आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बिकने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी:

IPL 2025 Mega Auction में बिकने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी

5. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनुभवी भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। बता दें कि मेगा ऑक्शन में चहल को खरीदने के लिए सबसे पहले गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई, और उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी आ गई।

इसके बाद पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बिडिंग वार देखने को मिली थी। हालांकि, अंत में PBKS ने सबसे बड़ी बोली लगाकर खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा। चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए की बड़ी राशि देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

4. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

Arshdeep Singh (Photo Source: X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 चैंपियन और अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। बता दें कि अर्शदीप को खरीदने के लिए CSK, DC, GT, RCB, RR और SRH के बीच जंग देखने को मिली।

अर्शदीप के लिए SRH ने 15.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई। लेकिन इसके बाद पंजाब किंग्स ने RTM का इस्तेमाल करते हुए अर्शदीप को 18 करोड़ रुपए देकर अपने साथ दोबारा जोड़ लिया।

3. वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)

Venkatesh Iyer (Photo Source: BCCI/IPL)

बता दें कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इस बार ऑक्शन में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। अय्यर को तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 23.75 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ लिया है।

इस ऑक्शन से पहले किसी को भी उम्मीद नहीं थी, कि वेंकटेश को इतने ज्यादा रकम में केकेआर अपने साथ जोड़ेगी। यह ऑक्शन के पहले दिन केकेआर द्वारा सबसे बड़ी खरीददारी थी। वेंकटेश को खरीदने के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच गजब की होड़ देखने को मिली, लेकिन अंत में केकेआर ने बाजी मारी।

2. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

Shreyas Iyer (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में खिताब जिताने वाले श्रेयस अय्यर, आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। बता दें कि श्रेयस को खरीदने के लिए के लिए केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच काफी देर तक बिडिंग वाॅर देखने को मिली।

लेकिन अंत में पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाकर, खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल कर लिया। देखने लायक बात होगी कि श्रेयस आगामी ऑक्शन में किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

1. ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ना सिर्फ आईपीएल 2025 के ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, बल्कि वह आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे खिलाड़ी भी बन गए हैं। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिकाॅर्ड 27 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ा।

पंत को आईपीएल ऑक्शन में खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच एक हाईवोल्टेज बिडिंग वाॅर देखने को मिली। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के पास RTM के जरिए पंत को टीम में वापिस लेने का मौका था, लेकिन वह LSG से मिली 27 करोड़ रुपए की बड़ी बोली की बराबरी नहीं कर पाई।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...